फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Boycott of judicial proceedings in the Tehsildar's court continued for the fourth consecutive day.

Moradabad News: लगातार चौथे दिन जारी रहा तहसीलदार कोर्ट में न्यायिक कार्य बहिष्कार

Fri, 24 Jul 2026 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 24 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Boycott of judicial proceedings in the Tehsildar's court continued for the fourth consecutive day.
बिलारी। तहसीलदार के उपेक्षित रवैये के विरोध में वकीलों द्वारा लगातार चौथे दिन उनकी कोर्ट में न्यायिक कार्यों का बहिष्कार जारी रहा। तहसीलदार ने वार्ता करने के लिए बार पदाधिकारियों को संदेश भेजा है। शुक्रवार दोपहर बाद तहसीलदार और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच समझौता वार्ता की उम्मीद है।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की शिकायत है कि नए तहसीलदार अवनीन्द्र कुमार शुक्ल ने यहां कार्यभार संभालने के बाद बार सदस्यों से परिचय करने की पहले नहीं की। तहसील के युवा वकीलों के प्रति तहसीलदार का उपेक्षित रवैया बना रहा। इस बीच तहसील परिसर में छोटी सी दीवार टूट जाने पर तहसील अधिकारियों की शह पर नायब नाजिर ने अज्ञात के खिलाफ थाना बिलारी में रिपोर्ट दर्ज करा दी और इस दर्ज रिपोर्ट की विवेचना के दौरान निर्दोष वकीलों को फंसाने की साजिश की जा रही है।
विज्ञापन

लगातार चौथे दिन बृहस्पतिवार को वकीलों ने तहसीलदार कोर्ट में न्यायिक कार्यों का बहिष्कार जारी रखा। कार्य बहिष्कार की वजह से मुकदमों की पैरवी को आए वादकारी तारीखें लेकर वापस लौट गए। बृहस्पतिवार को तहसीलदार कोर्ट से मुकदमों में आवाज नहीं लगवाई गई। इस बीच तहसीलदार बार एसोसिएशन पदाधिकारियों को पत्र भेजकर वार्ता के जरिए आपसी गतिरोध दूर करने के लिए पहल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह ने बताया कि तहसीलदार की ओर से मिले संदेश के आधार पर बृहस्पतिवार शाम बार एसोसिएशन कार्यकारिणी की आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में तय हुआ कि तहसीलदार की ओर से मिले वार्ता करने के संदेश के बाद तय किया गया है कि शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे तहसील सभागार में सभी बार सदस्यों की मौजूदगी में तहसीलदार से वार्ता की जाएगी और बार सदस्यों की सभी समस्याएं तहसीलदार के समक्ष रखी जाएंगी। वार्ता होने के बाद ही बार एसोसिएशन की आगे रणनीति का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed