फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Boycott of court proceedings at the Tehsildar's court continues for a week.

Moradabad News: एक सप्ताह से तहसीलदार कोर्ट में अदालती कार्यों का बहिष्कार जारी

Tue, 28 Jul 2026 02:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 28 Jul 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Boycott of court proceedings at the Tehsildar's court continues for a week.
बिलारी। तहसील में तहसीलदार कोर्ट में वकीलों की ओर से लगातार एक सप्ताह से अदालती कार्यों का बहिष्कार जारी है। तहसील बार एसोसिएशन के सदस्यों ने तहसीलदार पर वकीलों के प्रति उपेक्षित रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए उनकी कोर्ट का बेमियादी बहिष्कार कर दिया था। हालांकि तहसीलदार ने वकीलों के आरोप को निराधार बताते हुए बार एसोसिएशन पदाधिकारियों से वार्ता करने हेतु पत्र भी भेजा था। अलग-अलग वजह के चलते तहसीलदार और बार पदाधिकारियों में अभी तक वार्ता नहीं हो पाई। परिणाम स्वरूप लगातार सातवें दिन सोमवार को भी तहसीलदार कोर्ट में न्यायिक कार्यों का बहिष्कार जारी रहा। तहसील बार एसोसिएशन बिलारी के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह और महासचिव सुनील कुमार ने बताया कि तहसीलदार कोर्ट के चल रहे बेमियादी अदालती कार्य बहिष्कार मुद्दे पर मंगलवार सुबह बार एसोसिएशन की विशेष बैठक बुलाकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed