फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   boy take poision after video calling to his wife

पत्नी से वीडियो कॉलिंग कर युवक ने खाया जहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
boy take poision after video calling to his wife
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक युवक ने पत्नी को वीडियो कॉल कर जहर खा लिया। पत्नी लंबे समय से मायके में मौजूद है। युवक के कॉल करने के बाद भी पत्नी ने घर आने से इंकार कर दिया था। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि इस मामले की सूचना अभी तक पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र की कालोनी में रहने वाला युवक दिल्ली रोड स्थित फैक्टरी में नौकरी करता है। छह माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच विवाद रहने लगा। होली से पहले पत्नी अपने मायके चली गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं आई। इसी बात को लेकर युवक परेशान रहने लगा। उसने पत्नी को कई बार कॉल की और घर आने के लिए कहा, लेकिन पत्नी ने आने से इंकार कर दिया। शुक्रवार सुबह उसने पत्नी को फिर वीडियो कॉल की। बताया जा रहा है कि युवक ने पत्नी पर घर आने के लिए दबाव बनाया, लेकिन उसने घर आने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद युवक ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर युवक घर में ही उल्टियां करने लगा। परिजनों के पूछने पर उसने जहर खाने की बात कही तो हड़कंप मच गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन यहां डाक्टरों ने देखते ही उसे रेफर करने की सलाह दी। परिजन युवक को लेकर दिल्ली के लिए चले गए हैं। मझोला थाना प्रभारी ने बताया कि इस तरह के मामले की कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed