फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bolero crane overturns on highway, driver and helper injured

Moradabad News: हाईवे पर पलटी बोलेरो क्रेन, चालक-हेल्पर घायल

Fri, 17 Oct 2025 02:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 17 Oct 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Bolero crane overturns on highway, driver and helper injured
जोया (अमरोहा)। दिल्ली हाईवे पर बुधवार रात तेज रफ्तार बोलेरो क्रेन पलट गई जिसमें चालक-हेल्पर फंस गए। दोनों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, क्रेन पलटने से हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने क्रेन को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

मुरादाबाद के गांव डोलारी निवासी सुखपाल बोलेरो क्रेन चलाते हैं। बुधवार रात वह हेल्पर सुरजीत पाल के साथ क्रेन लेकर मुरादाबाद से गजरौला जा रहे थे। जोया फ्लाईओवर से गुजरते समय क्रेन अचानक अनियंत्रित हो गई और सुखपाल नियंत्रण खो बैठे। इससे क्रेन हाईवे पर पलट गई। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई और हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शीशा तोड़कर क्रेन में फंसे सुखपाल और सुरजीत पाल को निकाला।
विज्ञापन

एंबुलेंस नहीं आने पर दोनों दोनों घायलों को ई-रिक्शा से सीएचसी भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद रात में ही दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां से भी दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। उधर, क्रेन पलटने से हाईवे पर जाम की स्थित बन गई। वाहनों की लाइन लगने लगी। पुलिस ने बड़ी क्रेन मंगाकर बोलेरो क्रेन को हाईवे से हटाते हुए यातायात को सुचारू कराया। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed