फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Body of youth swept away in Gangan River while taking a selfie on the causeway bridge found after 22 hours.

Moradabad News: रपटा पुल पर सेल्फी लेते हुए गांगन नदी में बहे युवक का 22 घंटे बाद मिला शव

Sun, 06 Sep 2026 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 06 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Body of youth swept away in Gangan River while taking a selfie on the causeway bridge found after 22 hours.
कांठ। छजलैट के गांव मल्हपुर खैईया के समीप गांगन नदी के रपटा पुल पर दोस्तों के साथ सेल्फी लेते समय शुक्रवार की दोपहर अनियंत्रित होकर नदी में बहे जुगनेश (19) का शव 22 घंटे बाद हादसा स्थल से करीब 60 मीटर दूर नदी से मिला है। स्थानीय गोताखोरों और पीएसी की टीम शव को नदी से निकालकर बाहर लाई तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र के बलदेवपुरी के सुधीर सिंह का बेटा जुगनेश अपने कई दोस्तों के साथ शुक्रवार को कांठ तहसील व छजलैट थाना क्षेत्र के गांव मल्हपुर खैईया निवासी दोस्त अर्पित के घर आया था। इसके बाद दोपहर को जुगनेश, अर्पित व अन्य सभी दोस्त गांव से कुछ दूरी पर गांगन नदी के रपटा पुल पर घूमने चले गए थे। इस समय नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण पानी रपटा पुल के ऊपर से होकर बह रहा है।
विज्ञापन

यह यहां पानी में सेल्फी के साथ वीडियो बनाने लगे। इस दौरान पैर फिसलने से जुगनेश अचानक अनियंत्रित होकर गिरने के बाद नदी के पानी में बह गया था। उसे बचाने की कोशिश में दो दोस्त भी डूबने से बाल-बाल बचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर एसडीएम कांठ स्निग्धा चतुर्वेदी, सीओ सुनीता दहिया, थानाध्यक्ष छजलैट रमेश सहरावत, पुलिस बल और राजस्व कर्मी पहुंचे थे। डूबे जुगनेश की खोजबीन के लिए पीएसी के साथ ही स्थानीय गोताखोरों की टीम को नदी में उतारा गया था लेकिन शुक्रवार की देर शाम तक भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। जिस पर रात होने की वजह से रेस्क्यू अभियान को रोक दिया गया था।

शनिवार की सुबह फिर से पीएसी की टीम स्टीमर लेकर गांगन नदी में उतरी तो वहीं गोताखोर भी तलाश में जुट गए।
घंटों की मशक्कत के बाद शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे हादसा स्थल से करीब 60 मीटर की दूरी पर जुगनेश का शव नदी से बरामद हुआ। गोताखोर और पीएसी टीम शव को नदी से बाहर निकालकर लाई तो परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed