{"_id":"57662c9c4f1c1bdd5a11b792","slug":"blood-donation-camp-by-amar-ujala-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंजान की जान बचाने को 453 बने महादानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंजान की जान बचाने को 453 बने महादानी
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sun, 19 Jun 2016 10:55 AM IST
विज्ञापन
रक्तदान शिविर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को मंडल में लगाए गए रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। किसी अंजान को जान बचाने के लिए अपना खून देकर मंडल में 453 को लोग महादानी बने। खून देने वालों में युवा बुजुर्ग और महिलाएं शामिल रहीं। सबसे अधिक 185 यूनिट ब्लड मुरादाबाद में डोनेट किया गया। जबकि संभल में 168 यूनिट खून कलेक्ट किया गया।
अमरोहा और रामपुर में भी रक्तदाता उत्साहित दिखे। जिला अस्पताल मुरादाबाद में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन एसएसपी नितिन तिवारी ने किया। यहां सुबह दस बजे से ही रक्तदाताओं की भीड़ जुटने शुरू हो गई। यही हाल संभल, चंदौसी, अमरोहा, गजरौला और रामपुर का रहा। रजिस्ट्रेशन के लिए काउंटर पर डोनर की लंबी कतार लगी रही। रक्तदान के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं और कर्मचारी संगठनों के अलावा युवा, बुजुर्ग और महिलाएं उत्साहित दिखी।
यही वजह रही कि शाम चार बजे तक रक्तदान का सिलसिला चलता रहा। मंडल में कुल 453 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। इसमें मुरादाबाद में 185, संभल में 168, अमरोहा में 61 और रामपुर में 39 यूनिट खून रक्तदान किया गया। इस दौरान एडीएम सिटी एके श्रीवास्तव, सीओ कटघर महेश कुमार, कोठीवाल डेेंटल कालेज के डायरेक्टर केके मिश्रा, भाजपा नेता रितेश गुप्ता, डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रभान सिंह, शिक्षक नेता सर्वेश शर्मा, रविंद्रपाल सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विशाल त्यागी आदि मौजूद रहे।