{"_id":"5d62f3508ebc3e01346ca792","slug":"block-trains-late-city-news-mbd3197522188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी, ओएचई और सिग्नल दुरुस्त कराने में ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी, ओएचई और सिग्नल दुरुस्त कराने में ट्रेनें प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुरादाबाद मंडल में भारी रेल पटरी बिछाने, ओएचई और सिग्नल दुरुस्त करने के लिए ब्लॉक लिए गए। नगीना स्टेशन के पास रेल पटरी के स्लीपर को बदला जाना था। रविवार सुबह छह बजे से नौ बजे के बीच ब्लॉक लिया गया। ट्रैक रिन्यूवल ट्रेन (टीआरटी) ने स्लीपर बदलने का काम शुरू किया। लेकिन अचानक मशीन में खराबी आ गई। इसके बाद लूप लाइन से गाड़ियों को गुजारा जा सका। टीआरटी में आई तकनीकी खराबी से यहां ब्लॉक 9:20 बजे खोला जा सका। इस दौरान 15903 डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस 20 मिनट, 12357 दुर्गियाना एक्सप्रेस 30 मिनट, 12092 नैनी दून जन शताब्दी एक्सप्रेस 30 मिनट, 14617 बनमंखी स्टेशन से अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस 30 मिनट और तीन मालगाड़ी एक-एक घंटे के लिए ट्रैक पर ही खड़ी रही।
इसी प्रकार मसीत स्टेशन के पास अपलाइन पर दोपहर 12:30 बजे से दोपहर दो बजे बजे के लिए ब्लॉक दिया गया था। भारी पटरी बिछाने के दौरान
यहां भी अप लाइन पर मेमो देकर लूप लाइन से ट्रेनों को गुजारा गया। करीब ढाई बजे यहां मरम्मत के काम पूरे कराए जा सके। भिटौरा स्टेशन के पास रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने दोपहर एक बजे से तीन बजे के बीच ग्लूड ज्वाइंन और वेल्डिंग के काम के लिए ब्लॉक लिया था। इस दौरान 15211 जननायक एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी लेट हो गई। सियोहारा स्टेशन पर ग्लूड बदलने के काम दोपहर 3.50 बजे से 5.20 बजे के बीच कराया गया।