{"_id":"5c48dfb7bdec222be7357b46","slug":"blast-in-domkheda-village-of-hasanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज धमाके से दहला हसनपुर का डोमखेड़ा गांव, विस्फोट से मकानों की दीवारें हिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज धमाके से दहला हसनपुर का डोमखेड़ा गांव, विस्फोट से मकानों की दीवारें हिलीं
Thu, 24 Jan 2019 03:12 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 24 Jan 2019 03:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार की देर रात हनपुर कोतवाली का गांव डोमखेड़ा तेज धमाके से दहल उठा। धमाके की तेज आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर बड़ी संख्या में जमा हो गए। बताया गया है कि धमाका गांव से कुछ दूरी पर हुआ जिसके आसपास ईंट-भट्ठे में काम करने वाले मजदूर रहते हैं। धमाके से फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन धमका इतना तेज था कि ईटों के अस्थायी मकान बनाकर रहने वाले भट्ठा मजदूरों के घरों की दीवारें हिल गईं।
विज्ञापन
खबर लिखे जाने तक जानकारी के बाद पुलिस टीम जांच के लिए मौके पर रवाना हो चुकी थी। फिलहाल विस्फोट किसी खुराफाती तत्व का माहौल बिगाड़ने के प्रयास से किया गया लगता है। मौके पर जुटे ग्रामीणों के अनुसार रात तकरीबन सवा दस बजे डोमखेड़ा के ग्रामीणों ने तेज धमाके की आवाज सुनी। गांव से लगभग सौ मीटर की दूरी पर ईंट-भट्ठा मजदूरों के अस्थायी घर हैं। उन्हीं की दीवारों के पीछे धमाका हुआ।
विज्ञापन
मौके पर ग्रामीणों को सुतली, कागज, बजरी और बारूद पाउडर जैसे पदार्थ पड़े मिले। मौके पर जुटे लोगों का कहना था कि विस्फोट के बाद दूर तक अजीब से केमिकल की दुर्गंध फैल गई थी। लोग सांस भी ठीक ढंग से नहीं ले पा रहे थे। हसनपुर के थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह का कहना था कि उन्हें विस्फोट की सूचना मिली है। वह मौके पर जांच के लिए पहुंच रहे हैं। जांच के बाद ही वह इस मामले में कुछ कह पाएंगे।
विज्ञापन
दहशत के निशाने पर अमरोहा
बीते कुछ महीनों से अमरोहा आतंकी साजिशों के लिए चर्चा में रहा है। मुफ्ती सुहैल की गिरफ्तारी के बाद लगातार केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए के छापे पड़ते रहे हैं। कई गिरफ्तारियां हुई हैं और दर्जनों लोगों से पूछताछ की जा रही है। कथित रूप से आतंकी गतिविधियों में लिप्त लोगों के तार आईएसआईएस से जुड़े संगठन से बताए जा रहे हैं। ऐसे में खुफिया एजेंसियों का मानना है कि माहौल बिगाड़ने के लिए खुराफाती तत्व बम विस्फोट आदि कर सकते हैं।