फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BKU BRSS raised the problems of farmers in the meeting

Moradabad News: भाकियू बीआरएसएस ने बैठक में उठाई किसानों की समस्याएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
BKU BRSS raised the problems of farmers in the meeting
कांठ। बुधवार को छजलैट के लदावली में भारतीय किसान यूनियन (बीआरएसएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार अधाना की मौजूदगी में हुई बैठक में किसानों की अनेकों समस्याओं को उठाते हुए समाधान की मांग की गई। इसी के साथ संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 10 अक्तूबर को प्रस्तावित पैदल रथ यात्रा का उद्देश्य बताते हुए इसे सफल बनाए जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि छजलैट के फत्तेहपुर डिग्री कॉलेज से पैदल रथ यात्रा शुरू होकर अगवानपुर सेरूआ धर्मपुर चौराहा, पीलीकोठी, स्टेशन होते हुए मुरादाबाद के हनुमान मूर्ति पहुंचेगी। बैठक में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव त्यागी ने किसानों से एकजुट रहने को कहा। राष्ट्रीय महासचिव डॉ. योगेंद्र, व्यापार मोर्चा के अध्यक्ष सतीश सैनी, निजाम, बृजेश, उत्तम सिंह कटारिया, श्याम कुमार, इंद्र सिंह आदि ने भी संबोधित किया। अमित कुमार, दीपेंद्र कसाना, संजीव कुमार, विनोद कुमार, योगराज, महेंद्र सिंह, सुधीर त्यागी, मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed