फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BKU Asli officials came out to protest against power cuts

Moradabad News: बिजली कटाैती के विरोध में उतरे भाकियू असली के पदाधिकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
BKU Asli officials came out to protest against power cuts
बिलारी। बिजली कटाैती के विरोध में भाकिूयू असली के पदाधिकारियों में आक्रोश है। सोमवार को पदाधिकारियों ने विद्युत उपखंड कार्यालय पहुंचकर एसडीओ को ज्ञापन साैंपकर समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू असली के यूपी प्रभारी चौधरी ऋषभ सिंह की अगुवाई में स्थानीय पदाधिकारी सोमवार दोपहर नगर में स्टेशन रोड स्थित विद्युत उपखंड कार्यालय पहुंचे। वहां एसडीओ से मिलकर मुबारकपुर विद्युत उपकेंद्र की बदहाली व क्षेत्र की बिजली समस्या के बारे में उन्हें बताया। वक्ताओं ने कहा कि मुबारकपुर विद्युत उपकेंद्र से करीब दो दर्जन गांव जुड़े हैं। यह गांव भाकियू असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह का गृह ग्राम भी है। इस उपकेंद्र के कंट्रोल रूम में लगी तीन ओसीबी में से दो ओसीबी एक साल पहले खराब हो गईं थीं। तभी से एक ओसीबी के सहारे पूरे विद्युत उपकेंद्र का संचालन हो रहा है। किसी एक गांव में क्षेत्र की लाइन में ब्रेकडाउन हो जाता है तब उपकेंद्र पर तैनात विद्युत कर्मी शटडाउन लेकर पूरे विद्युत केंद्र की बिजली आपूर्ति बंद करा देते हैं।
विज्ञापन

भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि रात में विद्युत उपकेंद्र में अंधेरा रहता है। उपकेंद्र के चारों कोनों पर रात में रोशनी के लिए लगाई गई स्ट्रीट लाइटों के बल्व गायब हो गए हैं। रात में अक्सर बाहरी लोग विद्युत उपकेंद्र के कंट्रोल रूम के पास बैठे रहते हैं। यह भी आरोप लगाया कि उपकेंद्र कर्मी बाहरी लोगों से हमसाज होकर उन्हें बुला लेते हैं। दो विद्युत कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्हें विद्युत उपकेंद्र से हटाने, ज्योंडेरा और हाफिजपुर गांव में ग्रामीणों की निजी जगह पर रखे विद्युत ट्रांसफार्मर सार्वजनिक जगह पर रखवाने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ विद्युत अवधेश कुमार ने भाकियू असली के पदाधिकारियों को मुबारकपुर विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं ठीक कराने तथा अन्य विद्युत समस्याओं का एक सप्ताह के भीतर समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव चौधरी महक सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चौधरी हुकुम सिंह, बिलारी तहसील अध्यक्ष चौधरी शिव सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कुमार, होशियार सिंह, मेघराज सिंह, चेतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed