{"_id":"65c00a4199a6b8d6f200f56b","slug":"bjp-workers-will-go-to-ayodhya-by-train-on-29th-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-336760-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अब महानगर भाजपा के कार्यकर्ता 29 को ट्रेन से अयोध्या जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अब महानगर भाजपा के कार्यकर्ता 29 को ट्रेन से अयोध्या जाएंगे
विज्ञापन
मुरादाबाद।
भाजपा महानगर की तरफ से कार्यकर्ता अब 29 फरवरी को रामलला का दर्शन पूजन करने के लिए राम की नगरी अयोध्या जाएंगे। इसके लिए ट्रेन की सीटें बुक की जाएगी। पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को लेकर जाने के लिए पंजीयन कर रहे हैं।
भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राहुल सेठी ने बताया कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं को 13 फरवरी को अयोध्या में लेकर जाने का कार्यक्रम बनाया था लेकिन पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा की अध्यक्षता में इस मामले को लेकर बैठक हुई। तय किया गया कि अब 29 फरवरी को कार्यकर्ता बस की जगह ट्रेन से अयोध्या जाएंगे। महानगर के 70 वार्डों में 901 बूथ हैं। प्रत्येक बूथ से दो या पांच कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल किए जाएंगे। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर दर्शन कार्यक्रम के लिए भाजपा के महानगर मंत्री शम्मी भटनागर को कार्यक्रम संयोजक, एडवोकेट सर्वेश कुमार पटेल और अजय वर्मा को महानगर सह संयोजक बनाए गए हैं। कार्यकर्ता एक मार्च को अयोध्या में दर्शन पूजन करेंगे। रात में कार्यकर्ता दर्शन करने के बाद मुरादाबाद आने के लिए ट्रेन में सवार हो जाएंगे। अयोध्या जाने के लिए पंजीयन शुल्क एक हजार रुपये निर्धारित किया गया है लेकिन दस वर्ष के बच्चे का कोई शुल्क नहीं लगेगा। कार्यकर्ताओं में अयोध्या जाने के लिए काफी उत्साह है। संभावना है कि कम से कम पांच हजार कार्यकर्ता अयोध्या में दर्शन पूजन करने के लिए जाएंगे। इस मामले में अयोध्या में भी पार्टी की तरफ से तैयारी रहेगी।