फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP UP State Vice President Satyapal Singh Saini car met with an accident

सफारी में थे सत्यपाल सिंह सैनी: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, पांच सहयोगियों को लगी चोट

Fri, 19 May 2023 08:21 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 19 May 2023 08:21 PM IST
सार

घटना की जानकारी मिलने पर पार्टी के कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचे। वह संभल से सांसद भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
BJP UP State Vice President Satyapal Singh Saini car met with an accident
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी की सफारी मुजफ्फरनगर से सहारनपुर जाते समय रास्ते में शुक्रवार दोपहर हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार एमएलसी बाल-बाल बच गए। उनके छह अन्य सहयोगियों को मामूली चोटें आईं हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वह कार्यक्रम में शरीक हुए।

विज्ञापन

एमएलसी सत्यपाल सैनी ने बताया कि सहारनपुर में भगीरथ जयंती के कार्यक्रम में वह विशिष्ट अतिथि के तौर पर बुलाए गए थे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को बनाया गया था। उन्होंने बताया वह मुजफ्फरनगर से सहारनपुर सफारी से जा रहे थे। हाईवे पर आगे चल रही कार ने अचानक ब्रेक लगा दिया तो उनकी गाड़ी पीछे से टकरा गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच पीछे से आ रही दो अन्य कारों ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में वह बाल-बाल बच गए। छह अन्य साथियों को मामूली चोट लगी। 
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर पार्टी के कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचे। वह संभल से सांसद भी रह चुके हैं। वह गाड़ी को मौके पर छोड़कर अन्य वाहन से कार्यक्रम में शरीक हुए। एमएलसी का कहना है कि भगवान की कृपा से वह दुर्घटना में सुरक्षित बच गए।

पाकबड़ा के लोगों ने प्रसाद चढ़ाया
एमएलसी सत्यपाल सैनी पाकबड़ा के रहने वाले हैं। उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने और एमएलसी के हादसे में बचने की जानकारी पाकबड़ा स्थित गांव तक पहुंची। गांव के आदर्श गुप्ता, दीपू गोस्वामी, सचिन, विकास, देवेंद्र सिंह, रंजीत सैनी ने मंदिर में प्रसाद चढ़ाया। लोगों का कहना था कि भगवान की कृपा से एमएलसी की जान बच गई है। लोग काफी खुश हैं। समर्थकों ने इस दौरान प्रसाद वितरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed