फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP talks about caste and religion to get political benefits: Keshav Dev Maurya

राजनीतिक लाभ पाने को जाति और धर्म की बात करती है भाजपा- केशव देव मौर्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
BJP talks about caste and religion to get political benefits: Keshav Dev Maurya
बिलारी(मुरादाबाद)। रविवार दोपहर नगर में सपा, रालोद और महान दल का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में सपा और महानदल के नेताओं के निशाने पर भाजपा सरकार रही। वक्ताओं ने गठबंधन कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। सम्मेलन में तीनों दलों के कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

नगर में डाकबंगले के निकट स्थित मोहम्मद इरफान रॉयल गर्ल्स डिग्री कालेज परिसर में तीनों दलों के कार्यकर्ताओं का संयुक्त सम्मेलन आयोजित किया गया। बिलारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से तीनों दलों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्राली और अन्य वाहनों से इस सम्मेलन में पहुंचे। सम्मेलन के प्रारंभ में विधायक मोहम्मद फहीम इरफान और स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं की ओर से सम्मेलन में आए तीनों दलों सपा, रालोद और महानदल के सभी वरिष्ठ नेताओं को शॉल ओढ़ाकर और फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे बदायूं लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, अपराध और महंगाई बेतहाशा बढ़ गई। कहा कि सपा, रालोद और महानदल के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर इस चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेंकना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे महानदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य ने कहा कि बीते लोकसभा और बीते विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्र और प्रदेश में सरकार बनने से पहले भाजपा ने जनता से जो वायदे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीतिक लाभ की खातिर जाति और धर्म की बात करती है। महानदल राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वैसे तो कोरोना का प्रकोप नजर आता है लेकिन अपनी सभाएं करने के लिए वह कोरोना को भूल जाते हैं।

सम्मेलन में बिलारी के सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि बिलारी क्षेत्र की गंगा जमुनी तहजीब प्रदेश भर में मशहूर है और उन्हें पहले से ही अपने क्षेत्र में सभी जाति वर्गों का सहयोग मिलता रहा है जो आगे भी जारी रहेगा। सम्मेलन का संचालन सपा के जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed