{"_id":"6474c1551ca958967e098427","slug":"bjp-leader-nephew-arrested-for-assaulting-restaurant-operator-in-moradabad-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा नेता और भतीजा गुंडा: नहीं दी शराब तो रेस्टोरेंट मालिक से की जमकर मारपीट, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा नेता और भतीजा गुंडा: नहीं दी शराब तो रेस्टोरेंट मालिक से की जमकर मारपीट, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mon, 29 May 2023 08:49 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 29 May 2023 08:49 PM IST
सार
मुरादाबाद में रेस्टोरेंट संचालक से मारपीट में भाजपा नेता का भतीजा गिरफ्तार हो गया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं पुलिस ने भी इस मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट मालिक से मारपीट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट संचालक और उनके भाई से मारपीट के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता के भतीजे को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रेस्टोरेंट में शराब पीने से रोकने पर तोड़फोड़ कर दी थी। इसके अलावा संचालक के भाई पर ईंट से हमलाकर उसकी नाक की हड्डी और बाएं हाथ की उंगली तोड़ दी थी।
विज्ञापन
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। सिविल लाइंस क्षेत्र में सेंटपॉल स्कूल के पास रहने वाले जसप्रीत सिंह का डिप्टीगंज चौराहे के पास अमृतसर लाहौर एक्सप्रेस नाम से रेस्टोरेंट है। जसप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि 24 मई की रात दयानंद आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के पास रहने वाले भाजपा नेता और वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष नितिन गुप्ता के भतीजे जजल गुप्ता, एकांश गुप्ता अपने साथी दोस्त मानिक रेस्टोरेंट में शराब पीने लगे।
विज्ञापन
जसप्रीत सिंह ने शराब पीने से मना किया। इस बात पर आरोपी भड़क गए और वहीं गिलास तोड़ने लगे। जसप्रीत ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। रेस्टोरेंट कर्मचारियों को भी पीटना शुरू कर दिया। रेस्टोरेंट संचालक का भाई कुलदीप आया तो आरोपियों ने ईंट हमला कर दिया। जिसमें गुलदीप घायल हो गया। उसकी नाक की हड्डी और बाएं हाथ की उंगली तोड़ दी। उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल कर हवाई फायरिंग की।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसमें आरोपी मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि सोमवार को एक आरोपी एकांश गुप्ता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया है।