{"_id":"5d7fe1508ebc3e93dd48e87c","slug":"bjp-leader-jaya-prada-targets-azam-khan-and-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयाप्रदा का आजम पर निशाना, बोलीं- जो जैसा बोएगा वैसा ही काटेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयाप्रदा का आजम पर निशाना, बोलीं- जो जैसा बोएगा वैसा ही काटेगा
Tue, 17 Sep 2019 12:54 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: Abhishek Singh
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:54 AM IST
सार
- जयाप्रदा बोलीं- सांसद आजम खां रामपुर से भागे हुए हैं।
- आजम ने अधिकारियों का अपमान किया है।
- मुझे जेल भेजने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
भाजपा नेता जयाप्रदा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा की पूर्व सांसद और वर्तमान में भाजपा नेता जयाप्रदा ने कहा है कि जब मैं सांसद थी तो मेरे रामपुर आने पर अघोषित रोक लगा दी गई थी। मुझे मुरादाबाद में रुकना पड़ता था। अब सांसद आजम खां रामपुर से भागे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जो जैसे बोएगा वैसा ही काटेगा। उन पर जो रिपोर्ट दर्ज हुई हैं उससे अहसास है कि क्या किया है। लोगों को कितना परेशान किया है, अधिकारियों का कितना अपमान किया है, औरतों पर नजर कैसा है यह संसद में देखा है। ये फिर से सम्मान नहीं पा सकते।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- रामपुर: आजम खां की मुश्किलें और बढ़ी, अब बकरी खुलवाने का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कह रहे हैं कि सपा की सरकार आने की स्थिति में आजम खां पर दर्ज मुकदमें वापस ले लिए जाएंगे। लेकिन यह तो सपना है अखिलेश यादव दोबारा प्रदेश के मुख्यमंत्री बन पाएंगे। मैं उन्हें याद दिलाना चाहती हूं कि जब उनकी सरकार थी उस समय जब मैं सपा में थी तो मुझे न्याय नहीं मिला। जब एआरटीओ ने गाड़ी से बत्ती उतारी ऑफिस में घुसकर और लाल बत्ती का बहाना बनाकर मुझे जेल भेजने की कोशिश की गई तो अखिलेश जी को जयाप्रदा की याद नहीं आई और बचाने नहीं आए। आजम खां ने कई बार मुझ पर हमला करवाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा के बीच अघोषित गठबंधन है। रामपुर में कांग्रेस के कुछ नेता आजम के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं तो उनकी पार्टी के बड़े नेता उनको अखिलेश का साथ देने को कह रहे हैं। पूर्व सांसद ने कहा कि आजम के साथ-साथ अखिलेश को भी गरीबों की आंसुओं का हिसाब देना पड़ेगा।