फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP had fielded old candidates on four seats of Moradabad division in 2019

UP: फूल खिलाने के लिए बदलेंगे चेहरे या पुरानों पर दांव, 2019 में मंडल की 4 सीटों पर उतारे थे पुराने उम्मीदवार

Thu, 22 Feb 2024 03:07 PM IST
शाहरुख खान मोहम्मद सलाम खां, अमर उजाला, मुरादाबाद
मोहम्मद सलाम खां, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 22 Feb 2024 03:07 PM IST
सार

फूल खिलाने के लिए भाजपा मुरादाबाद मंडल में चेहरे बदलेगी या पुरानों पर ही दांव लगाया जाएगा। यह देखने वाली बात होगी। 2014 में मंडल की सभी छह सीटें जीतने वाली भाजपा को 2019 में हार मिली थी। 2019 में मंडल की चार सीटों पर पुराने उम्मीदवार उतारे थे।

विज्ञापन
BJP had fielded old candidates on four seats of Moradabad division in 2019
कौन कहां से भाजपा में टिकट का दावेदार? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में हारी सीटों पर जीत की आजमाइश में जुटी भाजपा में टिकट के दावेदारों की फेहरिस्त लंबी है। नए चेहरों के साथ पिछला चुनाव हारने वाले उम्मीदवार भी टिकट के दावेदारों में शामिल हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में इस बार भाजपा के प्रत्याशी बदलेंगे या फिर पुराने चेहरों पर ही दांव लगाया जाएगा, यह टिकटों की घोषणा के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल टिकट के दावेदार लखनऊ से लेकर दिल्ली तक की दौड़ लगा रहे हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2009 में भाजपा ने यूपी में लोकसभा चुनाव राष्ट्रीय लोकदल के साथ मिलकर लड़ा था। मंडल की छह में से तीन सीटों पर भाजपा और तीन पर रालोद के उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। हालांकि भाजपा एक सीट भी नहीं जीत पाई थी, जबकि रालोद दो सीटों पर विजयी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके उलट 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया। रालोद से बिना गठबंधन भाजपा ने मंडल की सभी छह सीटें जीत ली थीं। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा और रालोद गठबंधन के आगे मंडल में कमल नहीं खिल पाया था। सभी छह सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था।
 

इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा के सामने 2014 के प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती होगी। 2024 के चुनाव में एक बार फिर भाजपा रालोद के साथ मैदान में उतरेगी। हालांकि मंडल में अभी सीटों का बंटवारा नहीं हो सका है लेकिन भाजपा में टिकट के दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 

 

दावेदारों में पूर्व सांसद, पूर्व विधायक के अलावा संगठन के पदाधिकारियों के साथ अन्य लोग भी शामिल हैं। हर कोई अपने राजनीतिक गुरुओं की शरण में है। टिकट के लिए सियासी रिश्तों के आजमाने में लगा है।

पिछले तीन लोकसभा चुनावों में कौन कहां से रहा भाजपा का उम्मीदवार
क्षेत्र      2009         2014         2019
मुरादाबाद     सर्वेश सिंह         सर्वेश सिंह         सर्वेश सिंह
रामपुर     मुख्तार अब्बास नकवी     डॉ. नैपाल सिंह    जयाप्रदा
संभल     चंद्रपाल सिंह     सत्यपाल सैनी     परमेश्वर लाल सैनी
अमरोहा     ---        कंवर सिंह तंवर     कंवर सिंह तंवर
बिजनौर     ---        भारतेंद्र सिंह         भारतेंद्र सिंह
नगीना     ---        यशवंत सिंह     यशवंत सिंह
नोट : 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का आरएलडी से गठबंधन था। अमरोहा, बिजनौर और नगीना सीट से आरएलडी के उम्मीदवार थे।
 

वर्तमान में कौन कहां से सांसद
मुरादाबाद- डॉ. एसटी हसन (सपा)
रामपुर- घनश्याम सिंह लोधी (भाजपा)
संभल- डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क (सपा)
अमरोहा- कुंवर दानिश अली (बसपा से निलंबित)
बिजनौर- मलूक नागर (बसपा)
नगीना- ग्रीश सिंह (बसपा)
नोट : रामपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा विजयी हुई थी। इससे पहले 2019 के चुनाव में यहां से सपा नेता आजम खां विजयी हुए थे।

मंडल में कौन कहां से कर रहा भाजपा में टिकट की दावेदारी
मुरादाबाद लोकसभा सीट से पूर्व सांसद सर्वेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम, डॉ. विजय सिंह चौहान।
रामपुर लोकसभा सीट से वर्तमान भाजपा सांसद घनश्याम लोधी, पूर्व सांसद जयाप्रदा, पूर्व कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, विधायक आकाश सक्सेना।
अमरोहा लोकसभा सीट से पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर, पूर्व विधायक राजेश सिंह चुन्नू, सोरन सिंह, चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान, कमल मलिक, देवेंद्र नागपाल, डॉ. सुरेंद्र नागर, डॉ. मोमराज गुर्जर, तेग सिंह, विजय पांडेय।
 

संभल लोकसभा सीट से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी, पूर्व एमएलसी चौधरी चंद्रपाल सिंह, डीपी यादव, नरेश यादव, डॉ. सीपी सिंह।
बिजनौर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनिवाल, ऐश्वर्य चौधरी मौसम, कविता चौधरी, प्रिंस चौधरी।
नगीना लोकसभा सीट से पूर्व सांसद यशवंत सिंह, सुरेश राठौर, विधायक ओमकुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed