{"_id":"68717272b885c7344c0d5050","slug":"birth-and-death-certificate-website-is-down-for-24-hours-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-684958-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र की वेबसाइट 24 घंटे से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र की वेबसाइट 24 घंटे से बंद
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाली वेबसाइट 24 घंटे से बंद है। इस दौरान शुक्रवार को लाइन लगाए लोग निराश होकर घर लौट गए। इस बारे में स्थानीय अधिकारी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।
नगर निगम में जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने को लेकर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को लोगों ने प्रमाण बनवाने के लिए लाइन लगाया लेकिन कुछ देर बाद पता चला कि वेबसाइट नहीं चल रही है। इस बारे में सचिन कुमार और गोविंद ने बताया कि दोनों दो दिनों से प्रमाणपत्र बनवाने के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। आरोप है कि प्रभारी अधिकारी रामपाल सिंह किसी का फोन नहीं उठाते हैं। परेशान लोग कर्मचारियों से बहस करने के बाद चले जाते हैं। यह समस्या काफी गंभीर होती जा रही है।
00
पार्षद की बेटी का एक साल में नहीं बना प्रमाणपत्र
बोर्ड बैठक में वार्ड नंबर दो की पार्षद राधा ने बताया था कि तीन अक्तूबर 24 को उन्होंने अपनी बेटी के जन्म का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था लेकिन प्रमाण पत्र नहीं बनाया गया। पूछने पर पता चला कि आवेदन पत्र की फाइल हीं नहीं मिल रही है। पार्षदों ने इस प्रकार की लापरवाही पर रोष प्रकट किया था। इस मामले में महापौर ने भी अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।