फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bike riding miscreants looted the mobile from the doctor

Moradabad News: बाइक सवार बदमाशों ने डॉक्टर से मोबाइल लूटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants looted the mobile from the doctor
मुरादाबाद। शहर कोतवाली के बुधबाजार में शुक्रवार रात करीब 11 बजे बाइक सवार बदमाशों ने डॉक्टर से मोबाइल लूट लिया। घटना के समय वह खाने के बाद घर से टहलने निकले थे। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बुधबाजार चौकी के सामने से बाइक दौड़ाकर भाग निकले। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली के लाल मस्जिद बाड़ा शाह निवासी डॉ. मो. आरिफ रहमान का मोहल्ले में ही क्लीनिक है। शुक्रवार रात वह मरीजों को देखने के बाद घर चले गए थे। डॉक्टर ने बताया कि वह रोज की तरह शुक्रवार रात करीब बजे खाना खाने के बाद घर से टहलने निकले थे। वह टाउन हॉल होते हुए बुधबाजार तक पहुंच गए। हिंदू कॉलेज के सामने से से ही वापस आने लगे। वह फोन पर बात करते हुए पैदल चल रहे थे। इसी दौरान इंपीरियल तिराहे की ओर से एक बाइक आई। जिस पर दो युवक सवार थे। डॉक्टर कुछ समझ पाते। उससे पहले ही बाइक पर पीछे बैठा बदमाश ने झपट्टा मारकर डॉक्टर के पास से मोबाइल छीन लिया। बुधबाजार चौकी के सामने से भाग निकले। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। सीओ कोतवाली देश दीपक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed