फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bike riding fish trader dies due to roadways bus collision

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार मछली व्यापारी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Bike riding fish trader dies due to roadways bus collision
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में लाकड़ी फाजलपुर मिनी बाईपास पर सोमवार रात को रोडवेज की बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार मछली व्यापारी की मौत हो गई, जबकि उनका साथी घायल हो गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाले मछली व्यापारी नारायण (35) मुगलपुरा थानाक्षेत्र के गुड़िया मोहल्ला के निवासी थे। उनकी मझोला के चौहानों वाली मिलक में मछली की दुकान है। सोमवार रात नारायण दुकान बंद करने के बाद अपने साथी अमित के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। मझोला क्षेत्र में मिनी बाईपास पर उनकी बाइक में रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में नारायण और अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, चालक बस लेकर मौके से भाग गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच एंबुलेंस के जरिए दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां चिकित्सकों ने नारायण को मृत घोषित कर दिया। सहायक पुलिस अधीक्षक अनिल यादव ने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। तहरीर के आधार पर बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed