फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bike riding firm worker crushed by tractor-trolley, dies

Moradabad News: बाइक सवार फर्म कर्मी को ट्रैक्टर-टॉली ने कुचला, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Bike riding firm worker crushed by tractor-trolley, dies
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र में लोधीपुर राजपूत के पास रविवार को लोधीपुर मढ़न मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक सवार फर्म कर्मी को टक्कर मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के गांव मालपुर मिलक निवासी 52 वर्षीय तहसीन पीतल फर्म में काम करता था। तहसीन के परिवार में पत्नी चार बेटे और तीन बेटियां हैं। तहसीन रविवार की शाम सात बजे वह दिल्ली रोड स्थित फर्म से काम करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। तहसीन जैसे ही सीएनजी पंप के पास पहुंचा। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्राॅली ने तहसीन की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तहसीन बाइक के साथ काफी दूर तक घिसटता हुआ चला गया। इस हादसे के बाद भीड़ जमा गई। उधर चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर भाग गया। परिजनों ने घायल तहसीन को दिल्ली रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार की रात को घायल तहसीन ने इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed