फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bike rider killed in road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in road accident
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है। जबकि अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाला राजेश कुमार मूंढापांडे थानाक्षेत्र के मिलक बूजपुर आशा निवासी था। राजेश कुमार आरा मशीन पर मजदूरी करता था। राजेश गुरुवार को आरा मशीन पर काम करने गया था। काम ज्यादा होने के कारण रात में वही रुक गया था। वह शुक्रवार सुबह बाइक से घर लौट रहा था। जब वह गांव मौलागढ़ के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार निजी बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर मूंढापांडे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राजेश को जिला अस्पताल भिजवा दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी सांसें थम चुकी थीं। अस्पताल में चेकअप के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी आ गए। राजेश के परिवार में पत्नी माया देवी, बेटे बब्लू, अनुज और बेटी शिम्पी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed