{"_id":"6a0b71fde6a7df7e87053656","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-e-rickshaw-kanth-news-c-276-1-smbd1006-111891-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ई-रिक्शा की टक्कर से बाइकसवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ई-रिक्शा की टक्कर से बाइकसवार युवक की मौत
Tue, 19 May 2026 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 19 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह लगभग दस बजे ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार मोहम्मद अनस (19) ग्राम सहसपुर की मौत हो गई जबकि बाइक पर बैठा उसका साथी रेहान गंभीर घायल हो गया।
सहसपुर गांव में थांवला सड़क निवासी सेलर व्यापारी जमील अहमद का बेटा मोहम्मद अनस बिलारी नगर में एक निजी क्लीनिक पर सहायक के रूप में काम करता था। सहसपुर गांव के ही मोहल्ला नीम चौक साहूकारा निवासी मोबीन अहमद का बेटा मोहम्मद रेहान (18) भी इसी निजी क्लीनिक में मोहम्मद अनस के साथ काम करता है। सोमवार सुबह लगभग दस बजे मोहम्मद अनस और मोहम्मद रेहान अपने क्लीनिक से बाइक लेकर क्लीनिक के किसी काम से शाहबाद सड़क पर गए थे। बाइक को मोहम्मद अनस चला रहा था। जैसे ही उनकी बाइक डॉ.देवेंद्रपाल इंटर कॉलेज के निकट पहुंची तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ई-रिक्शा से टकरा गई।
ई-रिक्शा की टक्कर लगते ही दोनों बाइकसवार सिर के बल सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। राहगीरों की सूचना पर दोनों को 108 एम्बुलेंस से शीघ्र उपचार के लिए सीएचसी बिलारी भेजा गया। यहां प्राथमिक उपचार के दौरान ही चिकित्सक ने दोनों घायलों की हालत को गंभीर होना बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार गंभीर घायल मोहम्मद अनस ने बिलारी से मुरादाबाद जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। उधर दूसरे घायल बाइकसवार मोहम्मद रेहान का जिला अस्पताल में उपचार शुरू कर दिया गया। यहां से परिजन बेहतर के इलाज के लिए मोहम्मद रेहान को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गए और भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
अनस ने इसी साल पास की इंटरमीडिएट की परीक्षा, नीट की कर रहा था तैयारी
मोहम्मद अनस ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। परिजनों के अनुसार अनस घर पर समय मिलने पर पुलिस में सिपाही बनने की परीक्षा देने के अलावा नीट की तैयारी कर रहा था। अनस के परिवार में उसकी माता सुबरातन के अलावा दो बड़े भाई मोनिस और नवाब, दो बड़ी बहन उजमा और नाजमा और छोटी बहन मरियम है। अनस के पिता सहसपुर गांव में ही थांवला सड़क पर सेलर चलाते हैं। परिजन अनस के शव को लेकर सहसपुर पहुंच गए और कोई भी पुलिस कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। सड़क हादसे में बाइकसवार मोहम्मद अनस की मौत हो जाने की खबर मिलते ही परिवार की महिलाएं रोने लगीं और जमील अहमद के घर पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
फोटो परिचय-01,02,03