फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bijnor's business man dies due to corona virus in moradabad

बिजनौर जिले के कपड़ा व्यवसायी की कोरोना से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Bijnor's business man dies  due to corona virus in moradabad
मुरादाबाद। बिजनौर के पठानवाली मस्जिद के पास स्थित मोहल्ला अफगानान, मेहरौर निवासी एक 65 वर्षीय कपड़ा व्यवसायी की कोरोना संक्रमण से सोमवार यहां एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि पेट में दर्द और सांस लेने में दिक्कत होने पर परिवार वालों ने उसे बिजनौर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां हालत में सुधार न होने पर परिवार वाले जिला अस्पताल ले गए थे। जहां जांच में वह कोरोना पॉजिटिव मिले। रात तबीयत अधिक खराब हो जाने पर बिजनौर के सीएमओ ने रविवार रात यहां टीएमयू के लिए रेफर किया था। 108 एंबुलेंस से व्यापारी का दामाद इरफान सोमवार रात एक बजे लेकर टीएमयू पहुंचा था। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक उस समय व्यापारी की दशा काफी खराब थी। वह बेहोशी की हालत में थे। उन्हें भर्ती कर वेंटीलेटर पर रखा गया पर करीब दो घंटे के उपचार के बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed