{"_id":"621877cc0ad8b1590842c51c","slug":"big-incident-in-rampur-tree-fell-on-11-kv-power-line","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में बड़ा हादसा: 11 केवी की लाइन पर गिरा पेड़, खेत में काम कर रहे दो लोगों की मौत, दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में बड़ा हादसा: 11 केवी की लाइन पर गिरा पेड़, खेत में काम कर रहे दो लोगों की मौत, दो झुलसे
Fri, 25 Feb 2022 12:01 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:01 PM IST
सार
रामपुर जिले के शाहबाद में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां 11 केवी की बिजली लाइन पर पेड़ गिर गया। जिससे खेत में काम कर रहे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग झुलस गए।
विज्ञापन
मौके पर जमा पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। रामपुर के शाहबाद में पेड़ काटने के दौरान बराबर से गुजर रही 11 केवी की बिजली लाइन पर पेड़ गिर गया। हादसे में खेत में काम कर रहे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के खेतों में काम करने वाले और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जबकि, घायलों को सीएचसी में भर्ती करा दिया है।
घटना शाहबाद थाना इलाके के ग्राम केसरपुर की है। गांव निवासी किसान सिपट्टर सिंह ने अपने खेत में लगे पेड़ काटने का ठेका ग्राम बदे की मडैयान निवासी इकबाल को दिया था। इसी की मेढ़ के बराबर में बालकराम प्रजापति का खेत है। जिसे ठेके पर भीतरगांव निवासी प्रताप सिंह को दिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रताप सिंह के पुत्र हरपाल, मजदूर कमलवीर, राजकुमार, सुरेश खेत में काम कर रहे थे। इस बीच सुबह दस बजे लकड़ी ठेकेदार इकबाल ने पेड़ कटवाने शुरू कर दिए। एक पेड़ बराबर से गुजर रही ट्यूबवेल की 11 केवी की बिजली लाइन पर गिर गया। जिससे बिजली लाइन टूटकर नीचे गिर गई।

हादसे में हरपाल (35) और कमलवीर (22) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, सुरेश और राजकुमार झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
पुलिस ने मृतकों के शव अपने कब्जे में ले लिए हैं। जबकि, घायलों को शाहबाद सीएसची में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के अनुसार से पेड़ काटने से पहले बिजली विभाग को सूचना दी जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।