फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bhakiyu expressed displeasure in tripartite talks regarding sugarcane problems

गन्ना समस्याओं को ले त्रिपक्षीय वार्ता में भाकियू ने जताई नाराजगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu expressed displeasure in tripartite talks regarding sugarcane problems
कांठ में एसडीएम की मौजूदगी में त्रिपक्षीय वार्ता करते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : KANTH
भारतीय किसान यूनियन की गन्ना समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ हुई त्रिपक्षीय वार्ता में किसानों ने कांठ स्थित गन्ना क्रय केंद्र की पर्चियां बढ़ाए जाने का मुद्दा उठाया। साथ ही गन्ना भुगतान में देरी होने पर रोष व्यक्त किया। गन्ना पर्चियों के संबंध में लिखित आश्वासन मिलने पर किसान शांत हुए।
विज्ञापन

सोमवार को कांठ तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता और जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अजय सिंह की अध्यक्षता में हुई भाकियू की चीनी मिल अधिकारियों से त्रिपक्षीय वार्ता में किसानों ने कांठ स्थित अवध चीनी मिल स्योहारा बिजनौर के गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों को मिल रही कम गन्ना पर्चियों का मुद्दा उठाया। किसानों ने गन्ना पर्चियां नहीं बढ़ाने पर गन्ने की आपूर्ति रोकने की चेतावनी दी। इस पर जिला गन्ना अधिकारी ने स्योहारा चीनी मिल अधिकारियों को फटकार लगाई। इसके बाद चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक ने प्रतिदिन 1500 क्विंटल गन्ने की खरीद करने का लिखित आश्वासन भाकियू पदाधिकारियों को दिया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी ने स्योहारा चीनी मिल और त्रिवेणी चीनी मिल रानी नांगल के गन्ना भुगतान की समीक्षा भी की। स्योहारा मिल की ओर से 16 मार्च और त्रिवेणी मिल की ओर से 27 मार्च तक का गन्ना भुगतान सहकारी गन्ना विकास समिति कांठ को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

इस अवसर पर वार्ता में भाकियू के तहसील अध्यक्ष जितेंद्र विश्नोई जीतू, जिला उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, जिला मंत्री नवनीत विश्नोई, हाजी इमरान, महेश ठाकुर, राजेंद्र सिंह, नगराध्यक्ष कुलवीर सिंह, पवन शर्मा, सियाराम विश्नोई, पिंटू विश्नोई आदि के साथ ही स्योहारा मिल से सुरेंद्र सिंह, राजीव चौधरी, त्रिवेणी मिल के योगेंद्र यादव, सहकारी गन्ना विकास समिति कांठ के सचिव मुकेश कुमार सक्सेना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed