फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bhabhi upload sister-in-law's nude pictures on social media, marriage breaked

ननद की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालीं, टूटा रिश्ता

Mon, 07 Dec 2015 06:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Mon, 07 Dec 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन
bhabhi upload sister-in-law's nude pictures on social media, marriage breaked
दिल्ली मेें फ्लैट खरीदने का झांसा देकर ससुर से नकदी और लाखों रुपये के जेवर हड़पने वाली युवती ने अपनी ननद की जिंदगी में भी जहर घोल लिया। उसने ननद के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए। भाभी की इस हरकत के कारण ननद का तय रिश्ता टूट गया। ससुर ने पुत्रवधू और उसके पिता समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के पीतल बस्ती में रहने वाले युवक की शादी इसी साल 24 जनवरी को दिल्ली के शाहदरा निवासी युवती से हुई थी। युवक दिल्ली की एक निजी कंपनी में इंजीनियर है। इंजीनियर के पिता ने बताया कि चार मार्च को पुत्रवधू ने फोन पर बताया था कि उन्होंने दिल्ली के शाहदरा में एक फ्लैट का सौदा कर लिया है। युवती ने ये भी झांसा दिया कि फ्लैट तो काफी महंगा है। लेकिन मेरे पिता ने उसे सस्ता ही तय करा दिया है। पुत्रवधू के झांसे में आकर ससुर ने पांच लाख रुपये और करीब बीस तोला सोना दे दिया। माल लेने के बाद महिला ने ससुराल वालों से संबंध खत्म कर दिया। पति को भी उसके परिवार से नहीं मिलने दिया। पीड़ित ससुर ने पुलिस को बताया युवती पहले से शादीशुदा थी। लेकिन उसने ये बात छिपाई रखी। वह अपने पिता के साथ मिलकर कई लोगों से ठगी की है। जब उस पर रकम और जेवर वापस देने के लिए दबाव बनाया तो उसने अपने ननद के अश्लील फोटो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर डाल दिया। पीड़ित ने बताया कि दो माह पहले ही मैंने अपनी बेटी का रिश्ता बिजनौर में तय किया था। लेकिन पुत्रवधू की इस हरकत के कारण उस लड़के ने मेरी बेटी से रिश्ता तोड़ लिया है। रिश्ता टूटने के बाद से बेटी परेशान है। वह गुमसुम सी रहती है। डर है कि कहीं वह कोई गलत कदम न उठा ले। इंस्पेक्टर वीपी सिंह यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुूकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed