फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Beaten woman by entering house accused of molestation case against eleven

महिला की आपबीती: पड़ोसियों ने घर में घुसकर छेड़खानी की और फिर कपड़े भी फाड़ दिए, शोर मचाने पर बची लाज

Thu, 04 May 2023 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 04 May 2023 01:30 AM IST
सार

पीड़िता महिला ने पुलिस को बताया कि 30 अप्रैल को वह घर में बेटे के साथ निर्माण कार्य करा रही थी। इसी बीच वहां नसीम, शमीम, दानिश समेत करीब एक दर्जन लोग मौके पर आ गए और छेड़खानी करने लगे।

विज्ञापन
Beaten woman by entering house accused of molestation case against eleven
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरादाबाद में गलशहीद थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट और छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस मामले में ग्यारह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन

पीड़िता महिला ने पुलिस को बताया कि 30 अप्रैल को वह घर में बेटे के साथ निर्माण कार्य करा रही थी। इसी बीच वहां नसीम, शमीम, दानिश समेत करीब एक दर्जन लोग मौके पर आ गए। उन्होंने पुराने मुकदमे की रंजिश में उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने आते ही महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने महिला के साथ छेड़खानी की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। मां बेटे के शोर मचाने पर लोग जुटे तो आरोपी मौके से भाग गए। गलशहीद थाना प्रभारी मोहित कुमार कालजा बताया कि महिला की तहरीर पर नसीम, शमीम, शानू, दानिश, मुल्ला तौसीफ समेत 11 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed