{"_id":"5db357158ebc3e93ca6f9e38","slug":"beaten-police-inspector-city-news-mbd3271064140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी में दरोगा से मारपीट, फाड़ डाली वर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी में दरोगा से मारपीट, फाड़ डाली वर्दी
Sat, 26 Oct 2019 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
FIR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी थानाक्षेत्र से लापता युवती की बरामदगी के बाद कोर्ट आए एक दरोगा की बृहस्पतिवार दोपहर कचहरी में पिटाई कर दी गई। वर्दी फाड़ दी गई। इस मामले में युवती के माता, पिता सहित छह लोगों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में देर रात एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
बिलारी में तैनात दरोगा फूल कुंवर थानाक्षेत्र से एक युवती के लापता होने के मामले में विवेचना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि युवती बरामद हो गई है, उसने बरामदगी के बाद अपने प्रेमी के पक्ष में बयान दिए हैं। इस वजह से युवती के परिवार वाले नाराज हैं।
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर युवती को लेकर बृहस्पतिवार दोपहर को दरोगा कचहरी आए थे। यहां पर युवती के परिवार वाले भी आ गए। इस दौरान दरोगा से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि दरोगा से वहां पर मारपीट की गई। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकजुट हो गए, उन्होंने बीच बचाव कर दरोगा को बचाया।
विज्ञापन
एसएचओ सिविल लाइन नवल मारवाह ने बताया कि देर रात को दरोगा ने मारपीट के संबंध में तहरीर दी। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन पर दरोगा से मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप है। जिसमें युवती के माता, पिता, भाई और भाभी आरोपी हैं। मामले की जांच की जा रही है। दरोगा से मारपीट करने वालों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।