फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bearings of six pillars of Ramganga bridge repaired

Moradabad News: रामगंगा पुल के छह पिलर की बेयरिंग हुई दुरुस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Bearings of six pillars of Ramganga bridge repaired
मुरादाबाद। निर्माणाधीन रामगंगा पुल की मरम्मत का कार्य करने वाली कार्यदायी संस्था ने रविवार की रात तक छह पिलरों की बेयरिंग दुरुस्त कर ली। अब पुल पर नए एक्सटेंशन लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

रामगंगा पुल पर आवागमन बंद होने के कारण पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने कई समस्याएं हैं। यात्रियों की परेशानी अभी कम नहीं हुई है। इसी को देखते हुए डीएम अनुज सिंह ने भी पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं से पुल का कार्य एक माह में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बताया गया है कि तेजी से कार्य कराने के लिए कार्यदायी संस्था को दोगुना अभियंताओं और कर्मचारियों को तैनात करना होगा। इस बारे में सनराइज कंपनी के वरिष्ठ अभियंता आनंद कुमार का कहना है कि पुल पर रात दिन काम चल रहा है। रविवार को छठवें पिलर के स्पैन को हाइड्रोलिक जैक से उठाकर बेयरिंग लगाई गई। पुल के अंदरूनी हिस्से को ठीक करने के साथ एक्सटेंशन पर काम किया जाएगा। पुल के ऊपर छह एक्सटेंशन को तोड़ा गया है। लोहे की ग्रिलों में जंग लगने के कारण उसे बदलने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू की जाएगी। कंपनी के चार अभियंता लगातार काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुल की मरम्मत के लिए खाका तैयार
कंपनी के वरिष्ठ अभियंता आनंद कुमार का कहना है कि पुल को दुरुस्त करने के लिए खाका तैयार किया गया है। समय सीमा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक दिन कार्य किए जा रहे हैं। यदि कोई नई दिक्कत नहीं आई तो एक माह में काम पूरा हो जाएगा। काम की गति में कमी नहीं आई है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता कुलदीप संत की देखरेख में मरम्मत का कार्य चल रहा है। तकनीकी बिंदुओं की जांच रोज होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुल पर पैदल यात्रियों की संख्या बढ़ रही
निर्माणाधीन रामगंगा पुल के दोनों ओर बड़े-बड़े बीम रास्ता बंद करने के लिए लगाए गए है। रविवार को पैदल पुल पार करने वालों की संख्या बढ़ गई। लोग ऑटो से उतरने के बाद पैदल पुल पार कर काशीपुर रोड के वाहनों तक पहुंच रहे हैं।

शहर में ठाकुरद्वारा - काशीपुर जाने और आने वालों लोगों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। रविवार को अवकाश के दिन यह संख्या बढ़ गई थी। काशीपुर से आने वाले लोग पुल पार करने के बाद ई रिक्शा और टेंपो पर सवार होकर शहर में आ रहे थे। लोग कार्य तेज करने के लिए पुल पर कार्यरत मजदूरों पर लिए दबाव बना रहे हैं। रविवार को यात्रियों की टोकाटाकी से हैमर चला रहे मजदूर परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed