फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Baraati and gharati clash over chicken, four people including groom detained

Moradabad News: मुर्गे को लेकर भिड़े बराती और घराती, दूल्हा समेत चार लोग हिरासत में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Baraati and gharati clash over chicken, four people including groom detained
पाकबड़ा। शादी समारोह में मुर्गे की फ्राई ठंडी मिलने पर बराती नाराज हो गए। इसी बात को लेकर बरातियों और घरातियों में जमकर हुई मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने दूल्हा सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं पंचायतों का दौर भी जारी है।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले की बेटी की बरात मंगलवार की रात कुंदरकी से आई थी। रात करीब 11 बजे बरात आई। लड़की पक्ष ने बरात का खूब धूमधाम के साथ स्वागत किया। बरात देर से आने के कारण लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष से बात कर पहले दोनों का निकाह करा दिया गया। उसके बाद बरात के लिए खाना शुरू कर दिया गया। जब सब बराती और मेहमान खाने से निपट गए तब दूल्हा और उसके दोस्तों के लिए खाना परोसा गया। खाना खाने के दौरान दूल्हे के पास बैठे एक युवक ने एतराज जताया की मुर्गा फ्राई ठंडी है तुम्हारा क्या इंतजाम है। युवक ने खाने की प्लेट फेंक दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट होती देख अन्य लोगों में भगदड़ मच गई। महिलाओं में चीख पुकार मची रही।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस मौके से दूल्हा, दूल्हे का चाचा, भाई और चचेरा भाई को पकड़कर थाने ले आई। लड़की पक्ष ने लड़की भेजने से साफ इंकार कर दिया। बुधवार की सुबह से पंचायतों का दौर जारी है। लड़की पक्ष ने कहा की हम कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। जो हमारा खर्च हुआ है वो हमको मिल जाए। थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली। तहरीर मिलने के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों में समझौते की बात सुनने में आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed