फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bar association election activity intensifies in Bilari Tehsil.

Moradabad News: बिलारी तहसील में तेज हुई बार चुनाव की सरगर्मी

Tue, 15 Sep 2026 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 15 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Bar association election activity intensifies in Bilari Tehsil.
बिलारी। तहसील बार एसोसिएशन की वर्तमान कमेटी का कार्यकाल पूरा होने पर नई कमेटी के वार्षिक चुनाव के लिए सरगर्मी तेज हो गई है। तहसील बार एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य आदि पदों के लिए चुनाव होना है। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष कमाल अकबर और सचिव रामकुंवर सिंह यादव ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए नवाब हुसैन को चुनाव अधिकारी नामित कर दिया है। बार सदस्यों को अपना अवशेष सदस्यता शुल्क जमा करने के लिए 17 सितंबर तक का समय दिया गया है। सोमवार दोपहर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह के चैंबर पर उन्हीं की अध्यक्षता में बार एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक का संचालन बार एसोसिएशन के सचिव सुनील कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed