वैलेंटाइन डे पर बंधवाई राखी: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का तांडव, पार्क में घूम रहे लड़के-लड़कियों को पकड़ा
Valentine Day 2023: वैलेंटाइन डे पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पार्क में घूम रहीं लड़कियों से लड़कों को राखी बंधवाई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्क से बाहर निकाल दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैलेंटाइन डे पर मंगलवार दोपहर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्बल पार्क पहुंचे। यहां पार्क में घूम रहे लड़की-लड़कों को पकड़ लिया। लड़कियों ने लड़कों को अपना भाई बताया। तब राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उनसे राखी बंधवाई। इसकी जानकारी मिलने पर मझोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को पार्क से बाहर निकाल दिया। रोहन सक्सेना के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्क में पहुंचे थे।
बंगाल से कासगंज आया इमरान, पहुंच गया हवालात
कासगंज जिले में फेसबुक पर दो साल पहले हुई दोस्ती को वैलेंटाइन पर परवान चढ़ाने आया गैर समुदाय का युवक हवालात पहुंच गया। बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं छात्रा को उसके स्कूल के प्रबंधतंत्र को बुलाकर स्कूल पहुंचवा दिया।
फेसबुक पर हुआ प्यार
पश्चिम बंगाल के मालीहर नाहित दक्षिण दीनाजपुर निवासी युवक इमरान करीम की जान पहचान शहर के एक स्कूल की इंटर की छात्रा से दो साल पहले हो गई। फेसबुक पर हुई यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलने लगी। युवक गुडगांव में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। वैलेंटाइन पर वह अपने प्यार का इजहार करने के लिए कासगंज आया। छात्रा एवं युवक के बीच शहर के प्रभुपार्क में मुलाकात का कार्यक्रम निर्धारित किया गया।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा
युवक ने छात्रा को प्रभुपार्क में मुलाकात के दौरान एक दुपट्टा उपहार में दिया और दोंनों बातचीत करने लगे। इस बीच बजरंगदल के कार्यकर्ता प्रभुपार्क पहुंच गए। शक के आधार पर पूछतांछ में युवक गैर समुदाय का निकला। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उसका आधार कार्ड एवं मोबाइल चेक किए। जिससे उसका वास्तविक नाम सामने आ गया। युवक के मोबाइल में कई अन्य युवतियों के फोटो भी पाए गए।
बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने छात्रा के स्कूल में सूचना दी। इसके बाद स्कूल के प्रबंधतंत्र के लोग पहुंच गए। छात्रा को सुरक्षित स्कूल पहुंचा दिया गया। वहीं पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस प्रभुपार्क पहुंच गई। युवक को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। कोतवाली के डे अफसर उपनिरीक्षक रजीत सिंह ने बताया कि पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।