फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Baba Saheb's thoughts are still relevant today: Rajpal

बाबा साहब के विचार आज भी प्रासंगिक : राजपाल

Sun, 07 Dec 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 07 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Baba Saheb's thoughts are still relevant today: Rajpal
फोटो 3 ठाकुरद्वारा नगर के मुस्लिम इंटर कॉलेज में डॉ भीमराव अंबेडकर को नमन करते शिक्षक और छात्र
ठाकुरद्वारा। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस शनिवार को क्षेत्र में मनाया गया। विभिन्न कार्यक्रमों में उन्हें उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। भाजपा के गांव रामूवाला गनेश स्थित लक्ष्य फॉर्म कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में डॉ भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन और आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समानता, न्याय और अधिकार के लिए अथक संघर्ष किया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं जो हमें एक समावेशी समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में लक्ष्य ग्रुप के अध्यक्ष अमित कुमार चौहान, भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष दीपक वाल्मीकि, मनोज कुमार चौहान ,आशु वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। जबकि नगर के आंबेडकर पार्क में अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ के कार्यकर्ताओं ने महापरिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं में उनकी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसमें आंबेडकर संघ के संरक्षक डॉ. रामपाल सिंह गौतम, हरिओम सागर, सभासद राकेश सागर, अजय कुमार, रोहित सागर, ईश्वर सिंह, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर के मुस्लिम इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य लोकमन सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानाचार्य ने उनके जीवन, उनके देश और समाज के विकास में किए गए योगदान के बारे में विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में जिलानी, खलील उर रहमान, इरशाद उस्मानी, फरीद अली, उस्मान अहमद व शमा परवीन रीमा खान, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed