फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   baba saheb ambedkar jayanti

बाबा साहेब जंयती पर जगह-जगह हुए कार्यक्रम, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
baba saheb ambedkar jayanti
मुरादाबाद। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शहर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए। संगठनों ने शोभायात्रा निकालकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी। अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ ने सिविल लाइंस स्थित आंबेडकर पार्क में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। संगठन ने पहले बुद्ध वंदना की, इसके बाद बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक रितेश गुप्ता मेयर विनोद अग्रवाल, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, पूर्व राज्यसभा सदस्य वीर सिंह मौजूद रहे। अतिथियों ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला, साथ ही उनके किए गए कार्यों के लिए कृतज्ञता जताई। इसके बाद शाम को राजकीय इंटर कॉलेज से शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बाद प्रतियोगिता के विजेताओं, समाजसेवी और विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर आंबेडकर युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर प्रसाद मौर्य, कृष्ण पावल सिंह, जगदीश चंद्र, मुकेश कुमार गौतम, हरपाल सिंह बौद्ध, दौलत सिंह, जयप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में भी डॉ. आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रधानाचार्य मेजर राजीव ढल, सभी शिक्षकों और छात्रों ने बाबा साहेब के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। साथ ही पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य ने कहा कि हमें जाति धर्म से ऊपर उठकर कार्य करना होगा। इस मौके पर गुलजारी सिंह, संजय कुमार, डॉ. अंशु रानी, ग्रंथ सिंह, धर्मेंद्र, वंश आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महामंत्री डॉ. देवेंद्र सिंह के निवास पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने डॉ आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शरद शर्मा ने की। भगवान दास, रईसुल कलाम, शकील सरवर हाशमी, राजकुमार, अंकुर भारती ने बाबा साबेह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय चौमुखा पुल पर भी डॉ. भीमराव आंबेडकर की 131वीं जयंती मनाई गई। साथ ही विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। अध्यक्षता अनुभव महरोत्रा और संचालन मोहम्मद शमी ने किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने आजाद भारत की सभी जाति धर्मों को ध्यान में रखते हुए भारत के संविधान का निर्माण किया। उन्होंने छुआछूत और जाति भेद भाव जैसी सामाजिक बुराईयों के खिलाफ संघर्ष किया। गोष्ठी में अनुराग शर्मा, निर्मल अरोड़ा, अरशद परवेज, अफसर खान, गौसिया साबिर आदि ने भाग लिया।
जिला कांग्रेस कमेटी ने भी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी जयंती को समता दिवस के रूप में मनाया गया। शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो के नारे को अपनाते हुए संगठन ने जनता के हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया। असलम खुर्शीद, अफजल साबरी, मोहतशिम मुख्तार, गयूर अंसारी, राजेंद्र बाल्मीकि सतीश दिवाकर आदि मौजूद रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. आंबेडकर की जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाया। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के बताए हुए मार्ग पर चलने का प्रण लिया। हरीश प्रजापति, दिनेश शुक्ला, सर्वेश सिंह, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष तुंगीश यादव ने बाबा साहेब के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर समानता के लिए प्रतिबद्ध थे। उनका मानना था कि प्रत्येक व्यक्ति को विकास के समान अवसर उपलब्ध कराना समाज की नैतिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। वह ऐसी राजनीतिक व्यवस्था के हिमायती थे, जिसमें राज्य सभी को समान अवसर दे। संगठन के पूर्व जिला मंत्री राजपाल सिंह ने समाज के उत्थान में डॉ. आंबेडकर के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्त्रियों के सम्मानपूर्वक, स्वतंत्र जीवन के लिए शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। बाबा साहेब इस विचार के पक्षधर थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संघर्ष में लगा दिया। इस अवसर पर सैयद अफजाल अली, कृष्ण पाल सिंह, महेंद्र पाल सिंह, सीपी सिंह, कुलदीप यादव, जय कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।

इसके अलावा समाजवादी पार्टी, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ी जाति कर्मचारी अधिकारी संघ, विहान बालिका आवासीय विद्यालय, मुरादाबाद जागरूक समाज आदि संगठनों ने भी बाबा साहेब की जंयती मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed