फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   baba neem karori utsave celebrated

पीत वस्त्र धारण किए श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा, गूंजे खाटू श्याम महाराज के भजन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
baba neem karori utsave celebrated
मुरादाबाद। श्रीराम बालाजी धाम बाबा नीब करौरी आश्रम गांव उमरी सब्जीपुर में रविवार को पांच दिवसीय सातवां बाबा नीब करौरी स्मृति उत्सव हर्षोल्लास से शुरू हुआ। सुबह पूजन और शाम को भव्य खाटू श्याम महाराज की भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से बाबा नीब करौरी की आरती कर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया।
विज्ञापन

रविवार सुबह काशी के आचार्य डॉ. घनश्याम त्रिपाठी ने पंचाग पूजन करवाया। इसके बाद मंडप प्रवेश करवाया। वेदियों का पूजन कर देवी-देवताओं का आह्वान किया। सभी देवताओं को यज्ञशाला में स्थान दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इसके बाद आचार्यों ने मंदिर में कलश पूजन किया। भजमन नारायण नारायण का जाप कर महिला श्रद्धालु सिर पर कलश रखकर यज्ञशाला तक पहुंची। रास्ते में आचार्य मंत्रोच्चार करते हुए और बालाजी महाराज और भोले नाथ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला की परिक्रमा की। बाद में यज्ञशाला में कलश स्थापना की गई। महिलाएं और पुरुष श्रद्धालुओं ने पीत वस्त्र धारण किए थे। पूरा परिसर फूल और सामग्री की खुशबू से महक रहा था। यज्ञशाला के चारों और श्रद्धालुओं ने गेहूं और जौ बोए थे। श्रीराम नाम की पताका भी फहरा रहीं थीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर ही फूलों से और रंग-बिरंगी लाइटों से बालाजी जी महाराज, रामदरबार, भगवान शंकर, भगवान गणेश, काली माता, भैरा बाबा, मां सरस्वती, खाटू श्याम महाराज और बाबा नीब करौरी महाराज का दरबार सजाया गया। शाम को खाटू श्याम महाराज का कीर्तन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना और मां सरस्वती की वंदना की गई। बाबा खाटू श्याम का आह्वान कर कीर्तन शुरू किया गया। खाटू श्याम सांवरिया सेवा मंडल मुरादाबाद के संचालक संजय गुप्ता के साथ राजकुमार कटारिया, सिक्की गुप्ता, विनोद कुमार, नीतू कत्याल, कान्हा कत्याल, शोभित गुप्ता, नमन बंसल टीम में रहे। राजकुमार कटारिया और विक्की गुप्ता ने अपनी सुरीली आवाज में कलियुग में डंका बजता दोनों देव महान हैं, एक बाबा श्याम हैं दूजे हनुमान हैं, शृंगार तेरा किसने सजाया है, नौकर रख ले सांवरे हमको भी एक बार, किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार, लाल लंगोटो हाथ में सोटो भजन से बाबा खाटू श्याम महाराज का गुणगान किया गया। कीर्तन के बाद बाबा खाटू श्याम की आरती की गई। सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार तक चलेगा उत्सव
पांच दिवसीय कार्यक्रम बृहस्पतिवार तक चलेगा। सोमवार को जलादिवास, मंगलवार को अन्नादिवास, बुधवार को शय्यादिवास और बृहस्पतिवार को प्राण प्रतिष्ठा एवं हवन-पूर्ण आहुति व भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

इनकी रही मौजूदगी
संरक्षक एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, संरक्षक विपिन कुमार लोहिया, अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, महासचिव राकेश कुमार गुप्ता, विनीत गुप्ता, विनोद रॉय, मुकेश गुप्ता, शैलेंद्र प्रकाश, राजेंद्र अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, डॉ. संदीप राज, दिनेश गुप्ता, पूनम शर्मा, सीमा गुप्ता, लवी गुप्ता, नीलम रॉय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed