फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Azam khan resigns from assembly membership

आजम ने भेजा विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा, दिए उप-चुनाव लड़ने के संकेत

Sun, 02 Jun 2019 11:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 02 Jun 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
Azam khan resigns from assembly membership
सपा नेता आजम खान - फोटो : अमर उजाला

नव निर्वाचित सांसद आजम खां ने संकेत दिया है कि वह रामपुर शहर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में भी मैदान में उतर सकते हैं। सांसद बनने के बाद उन्होंने विधायक के पद से अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा का उप चुनाव संपन्न होने के बाद जनता तय करेंगे की उनको सांसद रहना है या विधायक। 

विज्ञापन


आजम खां अभी हाल ही में लोकसभा का चुनाव भारी मतों से जीते हैं। भाजपा की प्रत्याशी जयाप्रदा को उन्होंने लगभग 1.10 लाख मतों से मात दी है। आजम खां वर्तमान में रामपुर शहर सीट से विधायक भी हैं। वह इस सीट से नौ बार विधानसभा का चुनाव जीते हैं। आजम खां ने बताया कि उन्होंने विधायक के पद से अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिया है। इस्तीफा मंजूर होने की स्थिति में इस सीट पर होने वाले उप चुनाव में भी वह मैदान में उतरने के बारे में सोच रहे हैं।
विज्ञापन


आजम खां ने कहा कि उनका इरादा तो रामपुर शहर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में मैदान में उतरने का है। विधानसभा का उप चुनाव संपन्न होने के बाद सोचा जाएगा कि सांसद रहना है या विधायक। आजम खां ने कहा कि रामपुर के लोगों को किसके हाल पर छोड़ दूं। अपने लोगों का ख्याल तो रखना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed