{"_id":"5da907278ebc3e014b5fb4e8","slug":"azam-is-getting-punishment-for-the-tears-of-the-woman-said-jayaprada","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम को औरत के आंसुओं की सजा मिल रही है: जयाप्रदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम को औरत के आंसुओं की सजा मिल रही है: जयाप्रदा
Fri, 18 Oct 2019 05:58 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 18 Oct 2019 05:58 AM IST
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करतीं जयप्रदा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद जयाप्रदा ने गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर जनसभाएं कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजम को औरत के आंसुओं की सजा मिल रही है।
विज्ञापन
जयाप्रदा ने भाजपा प्रत्याशी भारत भूषण गुप्ता के समर्थन में चपटा कॉलोनी व तोपखाना गेट के पास सभा को संबोधित किया। कहा कि अल्लाह की लाठी बेआवाज होती है। आजम ने सत्ता में रहते हुए लोगों पर इतने जुल्म ढाए कि आज जो कुछ भी आजम के साथ हो रहा है वह सब अल्लाह की ही मेहरबानी है।
विज्ञापन
जयाप्रदा ने कहा कि आजम खां आंसू बहाते हैं तो अखबार में बड़ा छपता है लेकिन हम जब आंसू बहा रहे थे और रामपुर के गरीब मजदूरों के घर तोड़े जा रहे थे, बूढ़ी मां आंसू बहा रही थी तो उनके ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ता था।
विज्ञापन
उन्होंने अपनी सरकार में एक महिला को भी सम्मान नहीं दिया। कहा कि मेरी आजम खान से कोई नाराजगी नहीं है। मैं अभी भी उनको भाई मानती हूं और जब तक जिंदा हूं भाई मानूंगी, लेकिन वह मुझे माने कि मैं उनकी बहन हूं, अगर बहन हूं तो बहन की इज्जत करें। इस मौके पर भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना और मुस्तफा हुसैन सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।