फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Awarded the best

सर्वांग सर्वोत्तम हुए सम्मानित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Awarded the best
मुरादाबाद। तीनों पीएसी वाहिनीं और पुलिस लाइन में मंगलवार को एक साथ पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा आउटडोर और इनडोर में शानदार प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में शुभम तालियान को सर्वांग सर्वोत्तम कैडेट चुना गया। शुभम मुजफ्फरनगर के न्यूमंडी पटेल नगर निवासी हैं। एडीजी पीटीसी रवि जोसेफ लोक्कू ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। 23वीं पीएसी के मैदान में हुई पासिंग आउट परेड में सर्वांग सर्वोंत्तम सौरभ कुमार चुने गए। सौरभ कुमार मुजफ्फर नगर जनपद के खतौली थानाक्षेत्र चांद संमंद गांव निवासी हैं। मुख्य अतिथि डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने सौरभ कुमार को सम्मानित किया। नौवीं पीएसी में 196 पीएसी जवान पास आउट हुए। पीएसी आईजी अमित चंद्रा ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली। यहां पर विजय कुमार रावत सर्वांग सर्वोत्तम चुने गए। विजय कुमार मथुरा जनपद के बलदेवपुर गांव के निवासी हैं। 24 वीं वाहिनी पीएसी के मैदान में पास आउट हुए 269 पीएसी जवानों की परेड की सलामी एडीजी पीटीसी रवि जोसफ लोक्कू ने ली। आउटडोर और इनडोर में सबसे ज्यादा अंक पाने वाले रोहित कुमार को सर्वांग सर्वोत्तम चुना गया। रोहित कुमार गाजियाबाद के साहिबाबाद के राममनोहर लोहिया पार्क राजबाग कालोनी निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed