{"_id":"674ccc89ef926cd45f017986","slug":"auto-rams-into-truck-couple-and-three-killed-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-534026-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ट्रक में घुसा ऑटो, दंपती समेत तीन की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ट्रक में घुसा ऑटो, दंपती समेत तीन की माैत
विज्ञापन
मुरादाबाद। हाईवे पर विल्सोनिया स्कॉलर्स होम स्कूल के सामने रविवार तड़के तीन बजे खड़े ट्रक में ऑटो रिक्शा घुस गया। हादसे में मझोला क्षेत्र के लाइनपार निवासी चालक शीशपाल (50), उनकी पत्नी ओमवती (48) और रामपुर के मिलक खानम निवासी उनके दोस्त दिलीप कुमार (47) की माैत हो हो गई। शीशपाल के साथी मझोला के ही मीरपुर निवासी बबलू उर्फ रामगोपाल (45) और उनकी पत्नी लक्ष्मी (42) घायल हैं। उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार में हनुमान मंदिर गली निवासी शीशपाल ऑटो चलाते थे। शनिवार रात वह अपनी पत्नी ओमवती, रामगोपाल, लक्ष्मी और दिलीप कुमार के साथ अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए ऑटो से ही ब्रजघाट गए थे। स्नान के बाद घर लाैटते समय रविवार तड़के तीन बजे पाकबड़ा क्षेत्र में विल्सोनिया स्कॉलर्स होम के सामने हाईवे पर ट्रक में ऑटो घुस गया।
हादसे में शीशपाल, ओमवती और दिलीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। लक्ष्मी और बब्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को साैंप दिया। दंपती की माैत से परिवार में कोहराम मचा है। रामपुर से दिलीप के परिजन भी आ गए। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगाया था। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। माैके पर माैजूद लोगों ने बताया कि हादसा काफी जबरदस्त था। टक्कर लगते ही तेज धमाका हुआ था।
-- -- -- -- -- -- --
पुलिस पर ट्रक रोकने का आरोप
घटना के शिकार ऑटो चालक शीशपाल की बहन मुन्नी का आरोप है कि पुलिस ने हाईवे पर ट्रक को रोका था। इसी कारण हादसा हो गया और उसके भाई और भाभी की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक क्यों रोका था, इसकी जांच होनी चाहिए।