{"_id":"654e91ca9b02abb6d905ec79","slug":"auto-overturns-after-colliding-with-car-passenger-dies-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-281905-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कार से टकराकर ऑटो पलटा, डिवाइडर में सिर लगने से यात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कार से टकराकर ऑटो पलटा, डिवाइडर में सिर लगने से यात्री की मौत
विज्ञापन
अगवानपुर (मुरादाबाद)।
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में शुक्रवार की रात कार से टकराकर एक ऑटो पलट गया। इस हादसे में अगवानपुर निवासी भूरा की मौत हो गई। वहीं अन्य यात्री घायल हो गए।घायलों की कांठ रोड पर अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
अगवानपुर के मोहल्ला बाईपास निवासी भूरा(37) मजदूर था। परिवार में पत्नी कमरजहां,बेटी अश्वी व बेटे अरबाज, रजा और शान है। भाई शौकीन ने बताया कि भूरा मुरादाबाद में काम करने के लिए गया था। शुक्रवार की रात काम खत्म करके घर लौट रहा था। वह अकबर के किले से कस्बे के लिए ऑटो में बैठा था। कांठ रोड पर विवेकानंद अस्पताल के गेट नंबर 2 के आगे चल रहीं कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिस कारण गति तेज होने के कारण ऑटो कार में पीछे से टकराकर पलट गया। चालक के बराबर में बैठा भूरा जाल और शीशा तोड़कर बाहर कार की बॉडी से जा लगा। फिर उसका सिर डिवाइडर से टकराया। इसके बाद वह लहूलुहान हो गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि ऑटो चालक और अन्य यात्री भी घायल हो गए। हादसे के बाद आपस के लोग मौके पर जमा हो गए। राहगीरों ने ऑटो को उठाया और घायलों को बाहर निकालकर पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।