{"_id":"6270054a6522ad3a37658ad2","slug":"auto-lifter-arrested-for-stealing-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: कार चोरी करने वाला ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, फायरिंग कर साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: कार चोरी करने वाला ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, फायरिंग कर साथी फरार
Mon, 02 May 2022 09:52 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 02 May 2022 09:52 PM IST
सार
एएसपी ने बताया कि आरोपी खालिद उर्फ मुन्ना को सोमवार शाम कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुद्धि विहार से कार चोरी करने वाले ऑटो लिफ्टर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जबकि इसका एक साथी पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से एक कार बरामद की है। यह कार बुद्धि विहार से चोरी की गई थी।
विज्ञापन
सहायक पुलिस अधीक्षक सागर जैन ने बताया कि मझोला थानाक्षेत्र के बुद्धि विहार से 27 अप्रैल की रात रवि चौधरी की कार चोरी कर ली गई थी। उन्होंने कार अपने घर के बाहर खड़ी थी। सुबह जागे तो घटना की जानकारी हुई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। 24 अप्रैल को भी बुद्धि विहार एक कार चोरी की गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसके जरिये पुलिस को पता चला कि कार चोरी की घटना संभल जनपद के हजरतनगर गढ़ी थानाक्षेत्र के सिरसी के मोहल्ला सादक सराय निवासी खालिद उर्फ मुन्ना और मैनाठेर थानाक्षेत्र के आजम वाली मिलक निवासी फैसल उर्फ बॉबी ने की थी।
विज्ञापन
रविवार रात मझोला पुलिस को सूचना मिली थी दोनों आरोपी चोरी की कार से टीपी नगर की ओर जा रहे थे। पुलिस ने मैनाठेर की पुलिया के पास कार को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान चालक पुलिस को देखकर गौशाला वाले रास्ते की ओर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी खालिद उर्फ मुन्ना दबोच लिया, जबकि फैसल उर्फ बॉबी पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपी से बुद्धि विहार से 27 अप्रैल को चोरी की कार बरामद कर ली। आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी फैसल उर्फ बॉबी के साथ 24 अप्रैल को भी कार चोरी की थी।
विज्ञापन