{"_id":"65dfa5e08a0d1bdb030a0bb5","slug":"attempt-to-blackmail-a-girl-by-making-a-video-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-353755-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: युवती की वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग की कोशिश, आरोपी और उसके साथी पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: युवती की वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग की कोशिश, आरोपी और उसके साथी पर केस
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की आरोपी ने वीडियो बना ली। जिसे एडिट कर अश्लील बना दिया। आरोपी और उसके साथ ने युवती से रुपयों की मांग की। रुपये न देने पर आरोपी ने वीडियो एडिट कर उसे इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल साइटों पर वायरल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अरमान अंसारी व उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बुधवार को युवती के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब दो माह पहले आरोपी अरमान अंसारी ने उसकी बहन के कपड़े धोते समय कुछ फोटो खींच लिए थे। आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसकी बहन को एक मोबाइल दिया और मोबाइल पर बात करने को कहा। इसके बाद व्हाट्सएप कॉल के जरिए आरोपी ने उसकी बहन की वीडियो बना ली। आरोप है कि 26 फरवरी को अरमान अंसारी और उसके एक दोस्त ने वीडियो को एडिट किया और इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। इसके बाद से आरोपी ब्लैकमेलिंग की कोशिश कर रहे हैं। आरोपी धमकी देकर उससे रुपये मांगने लगे। शिकायत करने पर आरोपी पक्ष ने युवती के भाई को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी अरमान अंसारी और उसके एक दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद