फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   attempt suicide

छेड़खानी पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में खाया जहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
attempt suicide
मुरादाबाद। एसएसपी कार्यालय में मंगलवार को छेड़खानी पीड़िता ने जहर खा लिया। उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। युवती आरोपी से ही शादी करना चाहती है। उसका कहना है कि दो साल पहले शादी तय हो गई थी लेकिन अगस्त माह में आरोपी के परिवार वालों ने शादी से इंकार कर दिया था। जिससे वह खफा है।
विज्ञापन

युवती कटघर थानाक्षेत्र की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि दो साल पहले उसकी शादी डिडौली निवासी नेत्र चिकित्सक से तय हुई थी। शादी तय होने के बाद वे दोनों मोबाइल पर एक दूसरे से बात करने लगे। आपस में मिलना जुलना शुरू कर दिया। अगस्त माह में मंगेतर से मिलने के लिए वह एक निजी अस्पताल पहुंची। आरोप है कि वहां पर युवती के साथ बदतमीजी की गई, मारने के लिए हाथ उठाया गया। सूचना पर युवक के माता, पिता भी अस्पताल पहुंच गए थे। उन्होंने फोन कर युवती के भाई को बुलाया और उसके साथ युवती को घर भेज दिया। इसके बाद फोन कर युवती के परिवार वालों के पास फोन कर शादी से इंकार कर दिया। जबकि वह दो साल से संपर्क में रहने के कारण उससे ही शादी करना चाहती है। युवती की शिकायत पर 22 अगस्त को महिला थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। युवती कई बार थाने के चक्कर काट चुकी थी लेकिन उसको इंसाफ नहीं मिला। इससे खफा होकर वह मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। एसएसपी कार्यालय के बाहर गैलरी में उसने जहर खा लिया। इसकी सूचना पर तत्काल एसएसपी आफिस पहुंची एसओ महिला थाना उसे जिला अस्पताल लाईं। जहां पर करीब चार घंटे उसका उपचार चला। एएसपी सिविल लाइन आदित्य लांग्हे, एसएसपी अमित पाठक पहुंचे। युवती के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की। युवती के पास जहरीले पदार्थ की एक पुड़िया मिली है, जिसे खाने की बात उसने कही है।
विज्ञापन

‘ युवती ने जो शिकायत की थी, उसके आधार पर महिला थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। युवती आरोपी से शादी की जिद पर अड़ी है। जबकि दूसरे पक्ष ने शादी से इंकार किया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का पहला प्रयास युवती का बेहतर उपचार करवाना है। जिसके लिए उसको पुलिस के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित पाठक, एसएसपी
मैं जबरदस्ती कैसे करवा दूं शादी: एसओ महिला थाना
मुरादाबाद। एसओ महिला थाना ज्योति सिंह जिला अस्पताल में एसएसपी के सामने भावुक हो गईं। उनका कहना है कि युवती शादी की जिद पर अड़ी है। वह कई बार थाने आई और शादी की ही बात करती रही। मैं जबरदस्ती उसकी शादी कैसे करवा दूं, जब दूसरा पक्ष ही शादी के लिए राजी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed