फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   atal g ideal leader

अटलजी आदर्शवादी और प्रशंसनीय नेता

Tue, 26 Dec 2017 12:01 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
atal g ideal leader
atal bihari vajpayee - फोटो : अमर उजाला
 पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सोमवार को भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया। आतिशबाजी के साथ मिठाई बांटी गई तथा अटलजी की दीर्घायु की कामना की गई। भाजपा नेताओं ने जिलेभर में बूथ स्तर पर करीब डेढ़ हजार स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करने का दावा किया है।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में टाउनहाल बुधबाजार में कार्यक्रम हुआ, जिसमें उन्होंने कहा कि अटलजी 50 वर्ष तक सक्रिय राजनीति में रहे। उन्होंने गांधीजी के साथ भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया, कई प्रदेशों से सांसद रहे। इस मौके पर गिरीश वर्मा, नत्थू राम कश्यप, आरडी चतुर्वेदी, हरीश भसीन, मुन्नालाल कश्यप, अशोक केके, राजीव गुप्ता, विपिन गुप्ता, राकेश शर्मा, सुनीता शर्मा, रुचि चौधरी, अमित शर्मा, राहुल शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने दलपतपुर स्थित कार्यालय पर अटलजी का जन्मदिन मनाया। वालेचरन वाल्मीकि, चंद्रसेन सागर, शुभम, संगम, रितिक, अनिकेत, अजय, राहुल, आदित्य मौजूद रहे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष अजीम पाशा के नेतृत्व में शौकत बाग में अटलजी लंबी उम्र के लिए दुआ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


काजी राहत हुसैन, मो. इस्लाम, यूसुफ अंसारी, अकबर, अकरम, अहसान, शाकिर हुसैन, सचिन मौजूद रहे। भाजपा कटघर गोविंद नगर मंडल के अध्यक्ष अरविंद सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। विधायक रितेश गुप्ता, महापौर विनोद अग्रवाल, गोपाल अंजान, सर्वेश सिंह, हरीश प्रजापति, मोहित ठाकुर, कल्पना शर्मा, रानी सैनी मौजूद रहीं।

वार्ड 33 की पार्षद अंजलि राजपूत के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में महेंद्र गुप्ता, मंगलसेन राजपूत, चंद्रभान सैनी, भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी अक्षय मनोज श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र, नरेश आदि मौजूद थे।
वार्ड 16 के भाजपा पार्षद प्रदीप कुमार शर्मा ने वार्ड कार्यालय पर अटलजी का जन्मदिन मनाया। शशि चौहान, विमलेंद्र शर्मा, हिमांशु कौशिक, ज्ञानप्रकाश दीक्षित, सूर्य प्रताप सिंह, वीर बहादुर सिंह, मनीष कौशिक मौजूद रहे। वार्ड 19 के पार्षद सरदार डिम्पल सिंह के नेतृत्व में अशोक नगर कम्यूनिटी हॉल में मिठाई बांटी गई।

नवदीप टंडन, विशाल सिंह, वीरू सोनकर, सुरेंद्र कुमार, किरन वर्मा, अंजू सक्सेना, ओमवती सैनी, दीपमाला राजपूत, उमराव सिंह मौजूद रहे। वार्ड 30 की पार्षद मनोरमा सैनी के नेतृत्व में शिवनगर जयंतीपुर में कार्यक्रम हुआ। हेमराज सैनी, सुरेश सिंह, आदर्श सिंह, राजेश सैनी, संजीव सैनी, टीकाराम, लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।


वार्ड 21 की पार्षद पूनम बंसल के नेतृत्व में लाजपतनगर स्थित रामलीला ग्राउंड में गोष्ठी हुई, जिसमें शारिक अली, राजीव गुम्बर, शंकर लाल, काले पहलवान, मनोज अग्रवाल, अतुल खन्ना, उमेश प्रजापति मौजूद रहे। वार्ड 47 के पार्षद गौरव श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सतीश नरूला, सोमदेव नागपाल, सूर्य मोहन, जगदीश श्रीमाल मौजूद रहे। पाकबड़ा में पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed