फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Asha worker died of dengue, two suspects also died in Kundarki

आशा वर्कर की डेंगू से मौत, कुंदरकी में दो आशंकितों ने भी तोड़ा दम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Asha worker died of dengue, two suspects also died in Kundarki
मुरादाबाद। जिले में डेंगू का प्रभाव अब जानलेवा होने लगा है। रविवार को नवाबपुरा में डेंगू से एक और मौत हो गई। इलाज के दौरान आशा वर्कर ने मेरठ में दम तोड़ दिया। आशा वर्कर दो दिन से मेरठ के अस्पताल में भर्ती थी। वहीं कुंदरकी में डेंगू आशंकित दो मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नवाबपुरा निवासी उर्वशी भटनागर आशा वर्कर थी। उनकी तैनाती नवाबपुरा में ही थी। पिछले हफ्ते उन्हें बुखार की शिकायत हुई थी। एलाइजा टेस्ट में उनकी रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सेहत में सुधार नहीं होने पर शुक्रवार को परिजन उन्हें मेरठ लेकर गए। जहां इलाज के दौरान रविवार की उनकी मौत हो गई। इससे पहले नवाबपुरा में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने सिर्फ दो लोगों की डेंगू से मौत माना था। दूसरी ओर कुंदरकी ब्लाक क्षेत्र के ग्राम ढकिया जुम्मा में दो वर्षीय मासूम और चालीस वर्षीय महिला डेंगू आशंकित पाई गई थी। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed