फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Asha worker sold newborn for Rs 1.5 lakh, returned it after noise, lured her with good upbringing

Moradabad: आशा वर्कर ने 1.5 लाख में बेच दिया नवजात, हल्ला होने पर लौटाया... दिया अच्छी परवरिश का लालच

Thu, 25 Apr 2024 07:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अगवानपुर (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, अगवानपुर (मुरादाबाद) Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 25 Apr 2024 07:22 AM IST
सार

मुरादाबाद में नवजात को बेचने का मामला सामने आया है। इसका आरोप आशा वर्कर पर लगा है। पता चला है कि डिलीवरी के बाद नवजात को 1.5 लाख में बेच दिया गया। जब परिजनों को पैसा नहीं मिला तो हंगामा हो गया। इसके बाद बच्चा वापस करना पड़ा। 

विज्ञापन
Moradabad: Asha worker sold newborn for Rs 1.5 lakh, returned it after noise, lured her with good upbringing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग ने जिसे गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पताल लाकर डिलीवरी करवाने की जिम्मेदारी सौंपी, वही आशा डिलीवरी के बाद नवजात का सौदा कराने में लग गई। महिला अस्पताल में कटघर के मकबरा निवासी आशा ने स्थानीय दंपती से 1.5 लाख रुपये में नवजात का सौदा कर लिया।

विज्ञापन


उसने अगवानपुर निवासी निसंतान दंपती को बच्चा बेच भी दिया, लेकिन जब रुपये बच्चे के परिवार तक नहीं पहुंचे तो उन्होंने हंगामा कर दिया। इसके बाद वे बच्चा वापस लेने की मांग पर अगवानपुर पहुंच गए। वहां आशा व बच्चा खरीदने वाले को पंचायत में पेश किया गया।
विज्ञापन


पंचायत ने आशा और बच्चा खरीदने वाले दंपती पर जुर्माना लगाया और बच्चा वापस कराया। मामला सोमवार 22 अप्रैल का है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस बात की जानकारी तक नहीं हैं। इस तरह कुछ आशाएं हर रोज विभाग की छवि को बट्टा लगी रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छी परवरिश का लालच देकर बिकवाया था मासूम

आशा ने महिला अस्पताल में प्रसव के बाद कटघर निवासी दंपती को लालच दिया कि तुम्हारे बच्चे की अच्छी परवरिश हो जाएगी। बदले में तुम्हें डेढ़ लाख रुपये भी मिल रहे हैं। इस पर लालच में आकर बच्चे के पिता ने उसका सौदा कर दिया। आशा ने निसंतान दंपती को अस्पताल में बुला लिया।


यहां उन्होंने बच्चे के पिता को एक लाख छह हजार रुपये दिए। बाकी धनराशि एक महीने में देने का वादा किया। रुपये नहीं मिले तो पिता ने आशा से बच्चा वापस कराने के लिए कहा लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद दंपती सोमवार को अगवानपुर आ गए। यहां पंचायत के हस्तक्षेप से मामला सुलझा।


कटघर का एक परिवार स्थानीय व्यक्ति के जरिये शिकायत लेकर पहुंचा था। उन्होंने बताया कि आशा ने बच्चे का सौदा करवाया है। पैसा उन तक नहीं पहुंचा और बीच में ही गायब कर दिया गया। पंचायत में सभी के सामने बच्चे को उसके मामा-पिता को दिला दिया गया है। - गुलरेज खान, चेयरमैन अगवानपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed