फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   As soon as Pawan went to the firm, both of them would call their lovers home.

Moradabad News: पवन के फर्म जाते ही अपने अपने प्रेमियों को घर बुला लेती थीं दोनों

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
As soon as Pawan went to the firm, both of them would call their lovers home.
मुरादाबाद। पुलिस की गिरफ्त में आए चारों आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि पवन पहले पत्नी आंचल के साथ अपने पैतृक गांव में ही रहता था। घर से ही वह फर्म में काम पर जाता था, शाम को घर लौटता था। पवन की गैर मौजूदगी में उसके घर गांव निवासी अंकित ने आना जाना शुरू कर दिया था। इसी दौरान अंकित और आंचल के बीच संबंध हो गए थे। धीरे धीरे इसकी भनक पवन को लग गई थी तब उसने गांव छोड़ दिया और कुंदनपुर में मकान बनाकर रहने लगा था लेकिन आंचल ने अंकित से बातचीत बंद नहीं की। इसी दौरान फोन के जरिये आंचल की बहन शिखा की जान पहचान जयंतीपुर निवासी अजय दिवाकर से हो गई थी। वह भी उसे मिलने के लिए मुरादाबाद आने लगी थी। एक दिन शिखा अपनी बहन के घर आई थी। तब शिखा बाजार से कुछ सामान खरीदने गई थी। वापस आई तो घर में अजय भी मौजूद था। आंचल ने दोनों को पकड़ लिया था। तब दोनों बहनों ने तय किया था वह अपने-अपने प्रेमियों को घर बुलाती रहेंगी लेकिन इसकी भनक किसी को न लगे। ब्यूरो
विज्ञापन

पवन की टूटती रहीं सांसें, घर में ही पार्टी करते रहे चारों
मुरादाबाद। दोनों बहनों ने पहले पवन को बांध दिया और इसके बाद अपने अपने प्रेमी घर बुला लिए थे। दोनों प्रेमी सुबह से ही घर में मौजूद थे लेकिन पवन के आने से कुछ देर पहले ही घर से निकले थे। कॉल करने पर दोनों वापस आ गए थे। इसके बाद पवन को करंट लगाया गया। फिर जबरन जहर खिलाया। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि रात में पवन की सांसें टूटती रहीं लेकिन दोनों बहनें और उनके प्रेमी घर में ही पार्टी करते रहे।
विज्ञापन



आत्महत्या का रूप देकर हत्या पर पर्दा डालना चाहते थे परिजन
मुरादाबाद। पवन की हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। चारों ने रात भर इसकी योजना बनाई। पहले पवन को फंदे पर लटकाने की प्लानिंग की गई थी लेकिन बाद में जहर खिलाकर मारने की बात तय हुई। आंचल और उसकी बहन शिखा को लगा कि अगर वह आत्महत्या की बात कहेंगी तो परिजन पुलिस को सूचना नहीं देंगे। लेकिन, पवन का भाई देवेंद्र और उसकी बहन सांसें चलने की बात कहकर पवन को जिला अस्पताल ले गए थे। हालांकि पवन की पहले की मौत हो गई थी। यहां भी आंचल ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन



पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ा
मुरादाबाद। पुलिस को शक तो पहले ही हो गया था लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही थी। शनिवार की शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने पहले आंचल, उसकी बहन और अंकित और अजय को हिरासत में ले लिया। ब्यूरो





मायके में रची की हत्या साजिश

मुरादाबाद। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आंचल करीब 15 दिन पहले अपने मायके गई थी। वहीं आंचल ने अपनी बहन के साथ मिलकर पवन की हत्या की साजिश रची थी। इसके बाद दोनों ने अपने अपने प्रेमी को इस हत्याकांड में शामिल करने के लिए मना लिया था। बृहस्पतिवार की शाम ही आंचल अपनी बहन शिखा के साथ कुंदनपुर आई थी। उस समय पवन ठाकुर अपनी बहन अनीता के घर था। आंचल ने कॉल कर बताया था कि वह आ गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed