{"_id":"6a4971c0898a67269f017034","slug":"artisan-cards-of-25000-artisans-not-updated-access-to-scheme-benefits-at-risk-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-939751-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 25 हजार कारीगरों के आर्टिजन कार्ड अपडेट नहीं, योजनाओं के लाभ पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 25 हजार कारीगरों के आर्टिजन कार्ड अपडेट नहीं, योजनाओं के लाभ पर संकट
विज्ञापन
मुरादाबाद। हस्तशिल्प एवं वस्त्र विभाग में पंजीकृत जिले के करीब 50 हजार कारीगरों में से लगभग 25 हजार के आर्टिजन कार्ड अपडेट नहीं हुए हैं। इस वजह से इन कारीगरों के सरकारी योजनाओं और विभागीय सुविधाओं से वंचित रहने की आशंका बढ़ गई है।
हस्तशिल्प एवं वस्त्र विभाग के अनुसार, पहले आर्टिजन कार्ड की वैधता पांच वर्ष होती थी, अब इसे आजीवन कर दिया गया है। इसके लिए सभी पंजीकृत कारीगरों को अपना कार्ड अपडेट कराना आवश्यक है। विभाग ने यह प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है, ताकि कारीगर आसानी से आवेदन कर सकें। हालांकि ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने के बाद तकनीकी खामियों ने प्रक्रिया को प्रभावित किया।
जिले के कई कारीगरों का कहना है कि सर्वर की समस्या और पोर्टल पर आने वाली दिक्कतों के कारण वह आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा पुराना आर्टिजन कार्ड अपडेट नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि जिन कारीगरों ने अभी तक अपना कार्ड अपडेट नहीं कराया है। वह जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करें। साथ ही मोबाइल नंबर और अन्य विवरण भी अपडेट कराएं। इससे विभाग प्रशिक्षण, प्रदर्शनियों, सब्सिडी और अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी सीधे उन तक पहुंचा सके।
विज्ञापन
00
आर्टिजन कार्ड के फायदे
व्यापार मेलों में मुफ्त स्टॉल और यात्रा सुविधा
ऑनलाइन उत्पाद बिक्री पर जीएसटी नहीं देने की सुविधा
राज्य पुरस्कार के लिए पात्रता
कारीगरों को व्यापार मेले में फ्री में स्टॉल मिलेगा
विभागीय पोर्टल से उत्पाद बेचने की सुविधा
मुद्रा लोन पर ब्याज में छूट दी जाएगी
00
कारीगर बोले- तकनीकी समस्या आ रही आड़े
-आर्टिजन कार्ड के लिए पिछले 10 दिनों में कई बार ऑनलाइन आवेदन करने की कोशिश कर चुके हैं। लेकिन हर बार वेबसाइट पर कोई न कोई तकनीकी समस्या आ गई है। कभी सर्वर डाउन मिला तो कभी आवेदन आगे नहीं बढ़ सका।-अनवर अब्बासी, कारीगर
- पिछले कई दिनों से ऑनलाइन प्रयास कर रहा हूं लेकिन पोर्टल की तकनीकी खराबी के कारण आवेदन पूरा नहीं हो पा रहा है। विभाग को जल्द सर्वर की समस्या दूर करनी चाहिए ताकि कारीगरों को राहत मिल सके।-एम ताहिर जरगर, कारीगर
-पुराना आर्टिजन कार्ड बना हुआ है लेकिन उसे अपडेट नहीं करा पा रहे हैं क्योंकि सर्वर और पोर्टल की समस्या चल रही है। मेरे साथ कई और लोगों के आर्टिजन कार्ड अपडेट नहीं हो पा रहे हैं। इसकी वजह से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।-वासिफ अब्बासी, कारीगर
00
वर्जन...
-आर्टिजन कार्ड ऑनलाइन बनाए जा रहे हैं। कारीगर विभाग की वेबसाइट पर आधार कार्ड, बैंक पासबुक, अवार्ड प्रमाणपत्र अपलोड कर आवेदन कर सकते हैं। आर्टिजन कार्ड एक ही दिन में बना दिया जा रहा है। अगर आर्टिजन कार्ड बनवाने में कोई तकनीकी दिक्कत आ रही है तो उसे जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।
-पुलकित जैन, सहायक निदेशक, कार्यालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय