{"_id":"69713af6075a3e951d0ab6dd","slug":"armaans-screams-couldnt-penetrate-the-wall-and-his-family-slept-a-few-steps-away-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-817865-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दीवार नहीं फांद सकीं अरमान की चीखें, चंद कदम दूर सोता रहा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दीवार नहीं फांद सकीं अरमान की चीखें, चंद कदम दूर सोता रहा परिवार
विज्ञापन
मुरादाबाद। उमरी सब्जीपुर गांव में अरमान और काजल के घर के बीच मात्र एक दीवार है। जिस घर में अरमान की हत्या की गई है। उस घर से चंद कदमों की दूरी पर ही उसका परिवार सो रहा था लेकिन परिवार का कोई सदस्य उसकी चीखें कोई नहीं सुन पाया।
अरमान और काजल के घरों को जाने के लिए अलग अलग रास्तों का इस्तेमाल होता जरूर है लेकिन दोनों के घरों के बीच एक दीवार है।
रविवार की रात अरमान खाना खाने के बाद साढ़े नौ बजे अपने घर से निकला था। उसके पिता मो. हनीफ और चार भाई सुब्हान, फरमान, इबने और समद सोचते रहे कि अरमान अपने किसी दोस्त के घर चला गया है और वहीं सो गया था। मगर रात में घर के पास ही उसकी हत्या कर दी गई। परिवार के लोग उसकी चीखें नहीं सुन पाए। जबकि मोहल्ले के कुछ लोगों ने उसकी चीखें सुनी थी। सोमवार सुबह परिजन उसकी तलाश में जुटे लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। उसका मोबाइल बंद होने के कारण कोई संपर्क नहीं हो पाया।
-- -
थाने से धमकाकर भगा दिए परिजन, एसएसपी से मिले तब हरकत में आई पुलिस
मुरादाबाद। सोमवार देर रात तक अरमान से कोई संपर्क नहीं होने पर परिवार ने मंगलवार की सुबह पाकबड़ा थाने में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा गायब है। गांव में रहने वाली काजल नाम की युवती से उसका प्रेम संबंध था लेकिन युवती भी गायब है। पुलिस वालों ने इस परिवार को यह कहकर थाने से भगा दिया कि तुम्हारा बेटा दूसरे व्यक्ति की बेटी को लेकर चला गया है। युवती को वापस लौटा दो नहीं तो तुम्हारे खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। युवती के परिवार ने भी भी ऐसा माहौल बता दिया था कि अरमान उसकी बेटी को लेकर चला गया है। थाने में सुनवाई नहीं होने पर बुधवार को अरमान के पिता मो. हनीफ ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी। एसएसपी ने पाकबड़ा थाना प्रभारी को पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पाकबड़ा थाने की पुलिस युवती के परिवार से पूछताछ की तो घटना की परतें खुलती चलीं गईं।