फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Aparajita 100 Million Smile: If everyone goes together daughters can be groomed tomorrow

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्सः सब मिलकर चलें तो संवर सकता है बेटियों का कल

Thu, 05 Dec 2019 04:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 05 Dec 2019 04:00 AM IST
विज्ञापन
Aparajita 100 Million Smile: If everyone goes together daughters can be groomed tomorrow
राजकीय कन्या इंटर कालेज में आयोजन - फोटो : अमर उजाला

राजकीय कन्या इंटर कालेज में अमर उजाला के अभियान अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स का आयोजन किया गया। बेटियों की सुरक्षा विषय पर वक्ताओं ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा चुनौती का विषय जरूर है, लेकिन अभिभावक, शिक्षक और पुलिस एक साथ मिलकर प्रयास करें तो बेटियों का कल संवर सकता है। वह भी अपने परिजनों के सपनों को साकार कर सकती हैं। इसके साथ ही नारी गरिमा का साझा संकल्प लिया गया।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी ज्योति सिंह ने कहा कि हर पिता का सपना होता है कि उसकी बेटी शिक्षित होकर आत्मनिर्भर बने, लेकिन घर से बाहर निकलते ही बेटियों को तमाम संघर्षों का सामना करना पड़ता है। अभिभावकों को जागरूक होकर बेटियों को न सिर्फ शिक्षित करना होगा, बल्कि आत्मरक्षा के गुर भी सिखाने होंगे।
विज्ञापन


शिक्षकों के संग मिलकर बेटों को भी संस्कार देने होंगे। इसके बाद बेटी किसी मुश्किल में फंसती है तो वह शासन द्वारा चलाई जा रही 100, 112, 181, 1090, 1098 आदि टोल फ्री नंबर पर फोन कर मदद ले सकती है। पुलिस हर कदम पर उन्हें सुरक्षा देने का प्रयास करेगी। प्रधानाचार्या किरनलता ने कहा कि बेटियों के साथ बेटों को भी सामाजिक और व्यावहारिक ज्ञान की शिक्षा देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि किसी छात्रा को कोई परेशानी है तो वह पत्र पेटिका में नि:संकोच पत्र डाल सकती है या शिक्षिका को बता सकती है, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके। शिक्षिका मंजू गौतम ने कहा कि अब वह समय चला गया, जब बेटियों की तुलना चांद से की जाती थी।


अब बेटियों को सूरज की तरह तेज बनाना होगा, ताकि कोई भी उनकी तरफ गलत नजर से देखने से पहले सोचे। छात्राओं ने कविता, भाषण और नाट्य मंचन के साथ नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया। इस दौरान प्रतिभा गुप्ता, डॉ. गिरिजा, निशा, कंचन वर्मा, नीति पाल, सुमन कुमारी, भावना शर्मा आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed